खेल

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त हुए मलिबोंगवे मकेता

काजल चोपड़े

जोहानिसबर्ग: मलिबोंगवे मकेता (Malibongwe Maketa) को बुधवार को साउथ अफ्रीका (South Africa) क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया। वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के तीन टेस्ट के दौरे से टीम के साथ जुड़ेंगे। मकेता मार्क बाउचर की जगह लेंगे जो ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बाद पद छोड़ेंगे।

मकेता (Malibongwe Maketa) अभी साउथ अफ्रीका ‘ए' टीम के कोच हैं। वह राष्ट्रीय अकादमी के प्रमुख भी हैं। वह इससे पहले भी सीनियर टीम के कोचिंग समूह का हिस्सा रहे हैं। वह 2017 से 2019 तक साउथ अफ्रीका की टीम के सहायक कोच रहे।

मकेता को सिर्फ दिसंबर और जनवरी में ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में होने वाले टेस्ट के लिए नियुक्त किया गया है। साउथ अफ्रीका के अगले साल की शुरुआत में स्थायी नियुक्ति करने की उम्मीद है।(एजेंसी)

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन