बांग्लादेश हॉकी टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

हॉकी एशिया कप में बड़ा उलटफेर, गत चैंपियन कोरिया को मिली हार; मलेशिया और बांग्लादेश की टीम जीती

Hockey Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप में आज बड़ा उलटफेर हुआ। कोरिया को मलेशिया से हार का सामना करना पड़ा। वहीं बांग्लादेश ने चीनी ताइपे को हराकर मुकाबले को जीत लिया।

उज्जवल सिन्हा

Hockey Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप की शुरुआत हो चुकी है। 29 अगस्त से इस टूर्नामेंट का आगाज हुआ है। गत विजेता साउथ कोरिया को बड़ा झटका लगा है। साउथ कोरिया की शुरुआत हार के साथ हुई है। शनिवार को मलेशिया ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराया। वहीं इसके साथ ही बांग्लादेश ने भी चीनी ताइपे को हराकर पहली जीत हासिल कर ली है।

बांग्लादेश को अपने पहले मैच में मलेशिया से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था जबकि चीनी ताइपे को अपने पहले मैच में कोरिया से 0-7 से मिली करारी हार के बाद लगातार दूसरी शिकस्त का सामना करना पड़ा। हालांकि चीनी ताइपे को हराकर बांग्लादेश ने वापसी कर ली है। जबकि इस मुकाबले में कोरिया को भी हार का सामना करना पड़ा।

बांग्लादेश ने चीनी ताइपे के हराया

दिन के पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पूरी तरह अपना दबदबा बनाए रखा। बांग्लादेश की टीम ने आखिरी दो क्वार्टर में पांच गोल किए। मोहम्मद अब्दुल्ला (चौथे और 26वें मिनट), रकीबुल हसन (42वें और 43वें मिनट) और अशरफुल इस्लाम (45वें और 58वें मिनट) ने बांग्लादेश के लिए दो-दो गोल किए जबकि सोहनुर सोबुज (36वें मिनट) और रेजाउल बाबू (56वें ​​मिनट) ने भी गोल दागे। चीनी ताइपे के लिए त्सुंग-यू हसीह (10वें और 18वें मिनट) ने दो गोल किए जबकि त्सुंग-जेन शिह (60वें मिनट) ने अंतिम हूटर बजने से पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। बांग्लादेश अपने अंतिम पूल मैच में एक सितंबर को कोरिया से भिड़ेगा जबकि चीनी ताइपे इसी दिन मलेशिया से भिड़ेगा।

कोरिया को करना पड़ा हार का सामना

दिन के दूसरे मैच में पांच बार की चैंपियन कोरिया ने दूसरे मिनट में ही जियोन्ह्यो जिन के मैदानी गोल से बढ़त बना ली। जिसेक बाद कोरिया का आत्मविश्वास बढ़ गया लेकिन मलेशिया ने अखिमुल्लाह अनवार ने हैट्रिक लगाकर कोरिया के गति पर ब्रेक लगा दी। अनवार के अलावा अशरान हमसानी ने भी एक गोल दागा। अखिमुल्लाह अनवार ने 29वें, 34वें, 58वें मिनट पर गोल दागा।

कोरिया को इस हार से बड़ा झटका लगा होगा। अगर वर्ल्ड रैंकिंग की बात करें तो मलेशिया 12वें पायदान पर है। जबकि कोरिया की टीम 13वें स्थान पर है। हालांकि, इसके बाद भी कोरिया इस मुकाबले में प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। (भाषा इनपुट के साथ) 

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा