खेल

पाकिस्तान दौरे से हटने का इंग्लैंड का फैसला बेतुका था : एलेक्स हेल्स

इंग्लैंड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पिछले साल पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था।

काजल चोपड़े

कराची, पाकिस्तान (Pakistan) में खेलने के अभ्यस्त हो चुके इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (England Batsman Alex Hales) ने कहा कि पिछले साल पाकिस्तान दौरे (Pakistan Tour) से पीछे हटने का इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (England and Wales Cricket Board) का फैसला बेतुका था। पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद युनाइटेड के लिये खेलने वाले हेल्स ने जियो टीवी से कहा ,‘‘ वह दौरा रद्द करने का फैसला मेरी नजर में बेतुका था।''

इंग्लैंड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पिछले साल पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था। हेल्स ने कहा ,‘‘ कोरोना काल में पाकिस्तान टीम के इंग्लैंड आने से ईसीबी को काफी फायदा हुआ। ऐसे में उनका पाकिस्तान दौरा रद्द करना समझ से परे थे। यह तो छोटा दौरा ही था।''

पीएसएल में पांचवीं बार खेल रहे हेल्स ने कहा ,‘‘ मैं यहां चार पांच बार आ चुका हूं और यहां मेरा काफी ख्याल रखा गया। लोगों की मेहमानवाजी अच्छी है और क्रिकेट का स्तर भी बढिया है। लोग क्रिकेट के दीवाने हैं और यहां खेलने में बहुत मजा आता है। मैं बिल्कुल सुरक्षित महसूस करता हूं।''

ईसीबी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दौरे का कार्यक्रम फिर से तय किया है और अब इंग्लैंड टीम इस साल के आखिर में दो बार पाकिस्तान आयेगी। पहले सितंबर में सात मैचों की टी20 श्रृंखला खेलेगी और फिर नवंबर दिसंबर में तीन टेस्ट की श्रृंखला खेलने आयेगी। (एजेंसी)

Aaj Ka Mausam: चक्रवात Akvan कमजोर पड़ा, फिर भी 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट; ओडिशा-बंगाल में बाढ़ का खतरा

नितिन नबीन ने किया पीएम मोदी पर आधारित पुस्तक का विमोचन, मोदी के विजन, मिशन और एक्शन की कहानियां

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

दुनिया में महंगा ईंधन, भारत में कैसे थमी कीमतों की रफ्तार? हरदीप सिंह पुरी ने बताई वजह

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा