खेल

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने विजय दहिया को सहायक कोच नियुक्त किया, अपने कार्यकाल में KKR को जीता चुके हैं दो बार ट्राफी

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया (Vijay Dahiya) को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) से पहले बुधवार को लखनऊ फ्रेंचाइजी (Lucknow Team) का सहायक कोच नियुक्त किया गया। हरियाणा के रहने वाले 48 वर्षीय दहिया उत्तर प्रदेश टीम के मौजूदा कोच हैं। 

उन्होंने इससे पहले दो बार आईपीएल जीतने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में काम किया है। उन्होंने दिल्ली रणजी टीम को कोचिंग देने के अलावा दिल्ली कैपिटल्स में भी प्रतिभा तलाशने के लिये ‘टैलेंट स्काउट' के रूप में काम किया है। 

भारत की तरफ से दो टेस्ट और 19 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दहिया ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ काम करने का मौका से मिलने से मैं खुश और आभारी हूं।'' लखनऊ टीम आरपीएसजी समूह का हिस्सा है। वह पहले ही एंडी फ्लावर को मुख्य कोच और गौतम गंभीर को मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में नियुक्त कर चुकी है। (एजेंसी)

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी