लियोनल मेसी (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

39वें जन्मदिन पर इतिहास रचने के बाद Lionel Messi का बयान, कहा- उम्र नहीं, फिटनेस और प्रदर्शन पर है पूरा ध्यान

Lionel Messi Statement: फीफा वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 18 गोल करने के बाद लियोनेल मेसी ने कहा कि वह उम्र के बारे में नहीं सोचते। उनका पूरा फोकस फिट रहने और अर्जेंटीना के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने पर है।

संजय सिंह बिष्ट

Lionel Messi in FIFA World Cup 2026: फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। अपने 39वें जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले मेसी फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। हालांकि इस उपलब्धि के बाद भी मेसी ने कहा कि वह अपनी उम्र के बारे में नहीं सोचते, बल्कि उनका पूरा ध्यान फिट रहने और बेहतर प्रदर्शन करने पर है।

डलास में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया। इस मैच में मेसी ने पहले हाफ में गोल कर फीफा विश्व कप में जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के 16 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने इंजरी टाइम में एक और गोल करके विश्व कप में अपने कुल गोलों की संख्या 18 तक पहुंचा दी।

उम्र के बारे में सोचकर समय बर्बाद नहीं करता- लियोनल मेसी

मैच के बाद मेसी ने कहा, "मैं अपनी उम्र के बारे में सोचने में समय नहीं बिताता। मेरा पूरा ध्यान खुद को फिट और स्वस्थ रखने पर है। मैं शारीरिक रूप से अच्छा महसूस कर रहा हूं, और शायद यही वजह है कि मैं बेहतर खेल पा रहा हूं।"

ग्रुप-J में टॉप पहुंचा अर्जेंटीना

इस जीत के साथ अर्जेंटीना ग्रुप-जे में 6 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। टीम दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रिया से तीन अंक आगे है। मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना पहले ही राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर चुका है। ऐसे में शनिवार को जॉर्डन के खिलाफ होने वाले अंतिम ग्रुप मैच में मेसी खेलेंगे या नहीं, इस पर उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला कोच लियोनेल स्कालोनी ही करेंगे।

मेसी ने यह भी स्वीकार किया कि मैच के नौवें मिनट में उनसे पेनल्टी मिस होने का असर टीम पर कुछ समय के लिए पड़ा था। उन्होंने कहा कि टीम ने दो-तीन आसान मौके भी गंवाए, लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों ने वापसी करते बेहतर तरीके से फुटबॉल खेली।

लियोनल मेसी कहा, "हमारी टीम हर मुकाबले में पूरी ताकत से प्रतिस्पर्धा करती है। हम कभी बेहतर खेलते हैं, कभी थोड़ा कम, लेकिन एक बात तय है कि चाहे सामने कोई भी प्रतिद्वंद्वी हो, हम हर मैच में जीत के लिए पूरी मजबूती से लड़ते हैं।" (IANS इनपुट)

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म