इंटर मियामी टीम  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी के लिए पूरा किया 100वां गोल, क्रूज अजुल को हराकर जीता कैंपियोन्स कप

Inter Miami vs Cruz Azul: लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी के लिए अपना 100वां गोल दागकर रचा इतिहास। क्रूज अजुल को 2-0 से हराकर टीम ने कैंपियोन्स कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

सृष्टि मौर्य

Lionel Messi Scores 100th Inter Miami Goal: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी के लिए खेलते हुए अपना 100वां गोल पूरा कर लिया। मेसी के गोल की मदद से इंटर मियामी ने लीगा एमएक्स की टीम क्रूज अजुल को 2-0 से हराकर कैंपियोन्स कप का खिताब जीत लिया। मुकाबले में मेसी ने 24वें मिनट में गोल कर इंटर मियामी को बढ़त दिलाई। उन्होंने लुइस सुआरेज से मिले शानदार क्रॉस को बॉक्स के अंदर गोल में पहुंचाया।

दूसरे गोल में निभाई अहम भूमिका

मेसी ने टीम के दूसरे गोल में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 81वें मिनट में बाईं ओर से कॉर्नर किक ली। केसेमिरो ने डिफेंडरों के ऊपर से छलांग लगाकर हेडर के जरिए गेंद को गोल में पहुंचाया और इंटर मियामी की बढ़त 2-0 कर दी।

क्रूज अजुल को मैच के छठे मिनट में ही गोल करने का मौका मिला था, लेकिन इंटर मियामी के गोलकीपर डेन सेंट क्लेयर ने जोस पैराडेला के शॉट को शानदार तरीके से रोक दिया। इसके बाद क्रूज अजुल की टीम गोल नहीं कर सकी और उसे 2-0 से हार का सामना करना पड़ा।

100 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी

मेसी इंटर मियामी के इतिहास में 100 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में 115 मैच खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। क्लब के लिए उनके 100 गोल चार सीजन में आए हैं। इस जीत के साथ इंटर मियामी के नए मुख्य कोच क्रिस्टियन गोंजालेज का भी विजयी आगाज हुआ। उन्होंने पहली बार किसी चैंपियनशिप मुकाबले में टीम की कमान संभाली थी।

  • 2023- 11 गोल

  • 2024- 23 गोल

  • 2025- 43 गोल

  • 2026- 23 गोल

मेसी का मियामी में बड़ा योगदान

लियोनेल मेसी 2023 की गर्मियों में साउथ फ्लोरिडा पहुंचे थे। उनके आने के बाद क्लब ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। मेसी ने इंटर मियामी को 2023 लीग कप, 2024 एमएलएस सपोर्टर्स शील्ड, 2025 ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस खिताब और 2025 एमएलएस कप जीतने में अहम योगदान दिया। ये क्लब की पहली चार बड़ी ट्रॉफियां हैं।

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में दो आतंकियों का खात्मा, बुधवार की देर रात चला सर्च अभियान; गुप्त सूचना पर कार्रवाई

PM नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर विपक्षी नेताओं ने दी बधाई, राहुल-मायावती समेत कई नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना