खेल

शादी के 3 दिन बाद केएल राहुल ने किया ऐसा काम, जिसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) 23 जनवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। केएल और राहुल की शादी लोनावला में हुई है। वहीं शादी के 3 दिन बाद ही केएल राहुल ने वर्कआउट करना शुरू कर दिया है। हाल ही में केएल राहुल (KL Rahul) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह जमकर वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रहे है। 

दरअसल, केएल राहुल (KL Rahul) शादी की वजह से बिजी थे। हालाँकि, शादी के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना है। इस सीरीज की लिए राहुल ने अभी से ही तैयारियां शुरू  कर दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में राहुल जिम में जमकर पसीना बहा रहे है। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग का वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने कहा कि जनवरी जम्प शुरू। वो जिम में ट्रेडमिल, वेट ट्रेनिंग करते हुए नजर आए।

बता दे कि, शादी के चलते राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी सीरीज ही नहीं खेल पाए। अब वह 2 फरवरी को टीम से जुड़ेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी को नागपुर में खेला जाने वाला है। इससे पहले वो मुंबई में बाकी स्क्वॉड से जुड़ेंगे।

बंगाल की BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर; शरीर में मिला कीटनाशक का जहर

26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की साजिश, लतीफ भट की मौत का बदला लेने की धमकी; हाई अलर्ट पर पुलिस

NEET पेपर लीक में बड़ा एक्शन, NTA के 3 विशेषज्ञों समेत 14 आरोपियों पर आरोप तय; 25 नवंबर से ट्रायल

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!