File Photo 
खेल

आईपीएल की नई टीम लखनऊ के कप्तान हो सकते हैं के एल राहुल

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: के एल राहुल आईपीएल के आगामी सत्र में लखनऊ की टीम के कप्तान बनने जा रहे हैं। लीग के एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समझा जाता है कि राहुल उन खिलाड़ियों में से है जिन्हें लखनऊ टीम ने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होने वाली मेगा नीलामी से पहले ड्राफ्ट से खरीदा है। बाकी दो आस्ट्रेलिया के हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई हैं। 

आईपीएल के एक सूत्र ने बताया,‘‘राहुल लखनऊ के कप्तान होंगे । बाकी दो खिलाड़ी जो ड्राफ्ट में से चुने गए हैं, उन पर टीम फैसला ले रही है।'' राहुल पिछले दो सत्र में पंजाब किंग्स के कप्तान थे लेकिन आगे टीम के साथ बने नहीं रहना चाहते थे। 

बिश्नोई भी पंजाब टीम में थे जबकि स्टोइनिस दिल्ली टीम का हिस्सा थे। आरपीएसजी समूह ने 7090 करोड़ रूपये में लखनऊ टीम खरीदी है। राहुल इस समय चोटिल रोहित शर्मा की जगह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान हैं। (एजेंसी)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी