खेल

आयरलैंड के जोशुआ लिटिल का बड़ा कारनामा, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ली दूसरी हैट्रिक

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: आज टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में न्यूजीलैंड और आयरलैंड (New Zealand vs Ireland) के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में आयरलैंड के एक खिलाड़ी ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इस खिलाड़ी का नाम  जोशुआ लिटिल (Joshua Little) है। जोशुआ लिटिल (Joshua Little Hattrick) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार की गेंदबाजी करते हुए ऐतिहासिक हैट्रिक अपने नाम की। 

मालूम हो कि, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दूसरी बार किसी गेंदबाज ने हैट्रिक है। इससे पहले क्वालीफाइंग राउंड में यूएई के कार्तिक मयप्पन ने हैट्रिक ली थी। वहीं, वर्ल्ड कप में आयरलैंड की यह दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले साल 2021 के पिछले वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में कर्टिस कैम्फर ने हैट्रिक ली थी।

आयरलैंड  के गेंदबाज जोशुआ लिटिल (Joshua Little Hattrick ) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर 12 के अपने आखिरी मैच में 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते छह विकेट पर 185 रन बनाये। कप्तान केन विलियमसन ने 35 गेंद में 61 रन बनाये।  

जोशुआ लिटिल ने आज के मैच में हैट्रिक लेकर अपना नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज करवा दिया। अब वह टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं। जोशुआ लिटिल ने पहले केन विलियमसन को आउट किया। इसके बाद पहली-पहली गेंद पर जिमी नीशम और मिचेल सैंटनर को LBW आउट किया।

मालूम हो कि, लिटिल के इस कारनामे के साथ ही आयरलैंड के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। आयरलैंड एकमात्र ऐसी टीम बन गई है जिसके दो गेंदबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक ली है। 

  • ब्रेट ली बनाम बांग्लादेश, केपटाउन- 2007
  • कर्टिस कैम्फर बनाम नीदरलैंड, अबुधाबी- 2021
  • वानिंदु हसरंगा बनाम साउथ अफ्रीका, शारजाह- 2021
  • कगिसो रबाडा बनाम इंग्लैंड, शारजाह- 2021
  • कार्तिक मयप्पन बनाम श्रीलंका, जीलोंग- 2022
  • जोशुआ लिटिल बनाम न्यूजीलैंड, एडिलेड- 2022

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग