आईपीएल 2024 रिटेंशन अपडेट 
खेल

टीमों ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन और किसे किया रिलीज, जानें आईपीएल रिटेंशन के अब तक के सभी बड़े अपडेट

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2024) शुरू होने से पहले कई पड़ाव आते हैं, जिसमें से एक है आईपीएल रिटेंशन (IPL 2024 Retention) डे, जो कि आज यानी 26 नवंबर को है। आज हर खिलाड़ी (IPL Players) को लेकर हर चीज़ साफ़ हो जाएगी कि कौन से प्लेयर्स कौन सी टीम का हिस्सा है और कौन से खिलाड़ी ऑक्शन (IPL 2024 Auction) के लिए उतरने वाले हैं। ऐसे में चलिए आपको अभी तक के बड़े अपडेट (IPL Retention Updates) के बारे में कुछ चीज़े बता दें…

हार्दिक पंड्या की होगी मुंबई में एंट्री

दरअसल गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर कई तरह की बातें सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई को हार्दिक के वेतन के रूप में 15 करोड़ रुपये और टाइटंस को ट्रांसफर फी का भुगतान करना पड़ेगा। ट्रांसफर फीस की रकम क्या है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। लेकिन, हार्दिक को ट्रांसफर फीस का 50 प्रतिशत तक मिल सकता है। बता दें कि हार्दिक ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत भी मुंबई इंडियंस से 2015 में की थी। 

https://twitter.com/sports_new92609/status/1728704994935988551

चेन्नई ने प्रिटोरियस को किया रिलीज

चेन्नई सुपर किंग्स ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस को रिलीज करने का फैसला किया है। प्रिटोरियस को आईपीएल 2023 में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था, जहां वह गेंदबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। प्रिटोरियस ने इंस्टाग्राम के जरिए सीएसके टीम मैनेजमेंट, कोच, खिलाड़ियों और फैंस को धन्यवाद दिया है। इसके अलावा प्रिटोरियस ने अगले सीजन के लिए टीम को शुभकामनाएं भी दी है।   

IPL 2024 से जो रूट ने वापस लिया नाम 

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। उनसे पहले इंग्लैंड के ही बेन स्टोक्स ने भी आईपीएल 2024 नहीं खेलने का फैसला किया था। जो रूट ने इस साल की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। रॉयल्स ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि वे रूट के फैसले का सम्मान करते हैं। 

https://twitter.com/Haroon_HMM/status/1728463399204622625

मयंक और शाहबाज का ट्रेड

आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक खिलाड़ी की अदला बदली की है। आरसीबी से शाहबाज अहमद सनराइजर्स में आ गए हैं और सनराइजर्स के मयंक डागर की एंट्री आरसीबी में हो गई है। 

https://twitter.com/IPL/status/1728628306453619181

मनीष और सरफराज को दिल्ली ने किया रिलीज 

मनीष पांडे और सरफराज खान ने आईपीएल टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। इसी वजह से इन दोनों खिलाड़ियों को दिल्ली ने रिलीज कर दिया है। 

https://twitter.com/Prasang_/status/1728701329927721232

दिल्ली को पृथ्वी शॉ की क्षमता पर भारोड़ा 

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और टीम के निदेशक सौरव गांगुली को पृथ्वी शॉ की क्षमताओं पर बेहद भरोसा है। जिसकी वजह से वह चोटिल होने के बावजूद दिल्ली के साथ बने रहेंगे। वहीं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पृथ्वी आईपीएल 2024 के लिए फिट हो सकते हैं। 

https://twitter.com/InsideSportIND/status/1728444763161162124

कोलकाता ने शार्दुल को किया रिलीज 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आउट ऑफ फॉर्म चल रहे ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। इससे मिनी ऑक्शन से पहले टीम के पर्स 10.75 करोड़ रुपये का और बजट आ गया है।

https://twitter.com/ImVeeruu/status/1728682532101886273

केकेआर के पास शार्दुल को रिलीज करने से 10.75 करोड़ रुपये पर्स में आए हैं और पांच करोड़ रुपये मिलाकर इस टीम के पर्स में काफी बजट हो गया है। ऐसे में यह टीम आईपीएल मिनी ऑक्शन में बड़ा दांव खेल सकती है।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस