आशुतोष शर्मा और जसप्रित बुमराह (सौजन्य: X)  
खेल

आशुतोष शर्मा का सपना हुआ साकार, जसप्रीत बुमराह के खिलाफ हमेशा से खेलना चाहते थे ‘ये’ शॉट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स के आक्रामक बल्लेबाज आशुतोष शर्मा का एक सपना पूरा हुआ। वह हमेशा से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को स्वीप शॉट खेलना चाहते थे।

मृणाल पाठक

मुल्लांपुर: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के आक्रामक बल्लेबाज आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) ने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को स्वीप शॉट (Sweep Shot) खेलना हमेशा से उनका सपना था जो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ आईपीएल (IPL 2024) मैच में पूरा हुआ।

आशुतोष ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 गेंद में 61 रन बनाये लेकिन उनकी टीम नौ रन से हार गई। आशुतोष ने मैच के बाद मीडिया से कहा, ‘‘बुमराह को स्वीप शॉट लगाना मेरा सपना था। मैं उस शॉट का अभ्यास कर रहा था और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज के सामने वह शॉट खेला।'' उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भरोसा था कि मैं टीम को मैच जिता सकूंगा।''

उन्होंने अपने बेहतर प्रदर्शन कर श्रेय पंजाब किंग्स के क्रिकेट विकास प्रमुख और भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय बांगड़ को दिया। उन्होंने कहा, ‘‘संजय सर ने मुझे कहा कि मैं स्लॉगर नहीं हूं और विशुद्ध क्रिकेटिया शॉट खेल सकता हूं। यह छोटा या बयान था लेकिन मेरे लिये बहुत मायने रखता है। मैं इस पर अमल कर रहा हूं। मैं हार्ड हिटर नहीं हूं और क्रिकेट के शॉट खेलता हूं। मैने अपने खेल में यही बदलाव किया।''

टीम की हार के बावजूद उन्होंने कहा, ‘‘जीत और हार खेल का हिस्सा है। मायने यह रखता है कि एक टीम के रूप में आप कैसा खेल रहे हैं। अगर हम अच्छा खेलेंगे तो जीतेंगे।''

(एजेंसी)

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...