File Photo 
खेल

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन: जानें किस टीम के पास है कितने पैसे, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का मिनी ऑक्शन आज यानी 23 दिसंबर शुक्रवार को कोच्चि (Kochi) में होने वाला है। इस ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) के लिए 900 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया था। लेकिन, केवल 405 खिलाड़ी ही आखिरी लिस्ट में अपना नाम बना पाए। अब 10 टीमें इन खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे और अपनी टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल करेंगे। 

इस बार आईपीएल ऑक्शन केवल एक ही दिन का है और इस नीलामी में कई बड़े नाम शामिल हैं। ऐसे में ये ऑक्शन भी काफी दिलचस्प होने वाला है। इस ऑक्शन में 405 खिलाड़ी हैं, जिनमें से 273 भारतीय हैं जबकि 132 विदेशी खिलाड़ी हैं। साथ ही टेस्ट खेलने वाले देशों के अलावा चार सहयोगी देश भी शामिल हैं। इसमें 119 कैप्ड खिलाड़ी, 282 अनकैप्ड खिलाड़ी और एसोशिएट देशों के 4 खिलाड़ी हैं। ऑक्शन में कुल 87 जगह के लिए बोली लगाई जाएगी, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व हैं। 

किस टीम के पास कितना पैसा

आईपीएल की सभी टीमों ने काफी समय पहले ही अपने रिटेन और रिलीज किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी। पिछले मेगा ऑक्शन में सभी टीमें एक समान पर्स के साथ उतरी थीं लेकिन इस बार स्थिति अलग है। सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये हैं। जबकि दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स है जिसके पास 32.2 करोड़ रुपये है। लखनऊ सुपरजाएंट्स 23.35 करोड़ रुपये, केकेआर 7.05 करोड़ रुपये, और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8.75 करोड़ रुपये है। 

तो चलिए अब जानते कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन…

कब होगा आईपीएल 2023 का ऑक्शन?

आईपीएल 2023 का ऑक्शन 23 दिसंबर 2022, शुक्रवार को होगा।

कहां होगा आईपीएल 2023 का ऑक्शन?

आईपीएल 2023 का ऑक्शन कोच्चि में होने वाला है।

किस समय शुरू होगा आईपीएल 2023 का ऑक्शन?

आईपीएल 2023 का ऑक्शन दोपहर 02:30 बजे शुरू होगा।

कहां देख सकते हैं आईपीएल 2023 का ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट?

आईपीएल 2023 के ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा।

कहां देख सकते हैं आईपीएल 2023 का ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग?

आईपीएल 2023 के ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग वायकॉम 18 के ऐप वूट पर होगी।

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान