PIC: @IPL/Twitter 
खेल

आईपीएल 2023 ऑक्शन हुआ शुरू, 405 खिलाड़ियों की किस्मत का होगा फैसला

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) शुरू हो गया है। कोच्चि में हो रहे इस नीलामी में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। कई दिग्गज और महान खिलाड़ी के किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों पर काफी महंगी बोली लगने की उम्मीदें हैं। 

नीलामी में शामिल 405 खिलाड़ियों में 273 भारतीय प्लेयर्स हैं। जबकि 131 खिलाड़ी विदेशी हैं। इस नीलामी में अधिकतम 87 स्लॉट्स खाली है, जिसका मतलब है कि, इससे ज़्यादा खिलाड़ी नहीं ख़रीदे जाएंगे। वहीं, 87 खिलाड़ियों में अधिकतम 30 खिलाड़ी ही विदेशी हो सकते हैं। बता दें कि, आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले कुल 163 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।  

https://twitter.com/IPL/status/1606210390366441472

आईपीएल की सभी टीमों ने काफी समय पहले ही अपने रिटेन और रिलीज किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी। पिछले मेगा ऑक्शन में सभी टीमें एक समान पर्स के साथ उतरी थीं लेकिन इस बार स्थिति अलग है। सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये हैं। जबकि दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स है जिसके पास 32.2 करोड़ रुपये है। लखनऊ सुपरजाएंट्स 23.35 करोड़ रुपये, केकेआर 7.05 करोड़ रुपये, और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8.75 करोड़ रुपये है। 

जानकारी हो कि, T20 विश्व कप 2022 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए करेन पर मोटी बोली लगने की संभावना है। हालांकि उनकी पीठ की चोट के कारण 2022 के सत्र में नहीं खेल पाने वाले करेन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। ऑलराउंडरों को बोली के लिए उन्हें अभी दूसरे सेट में रखा गया है।

उनके अलावा उनके ही देश के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर भी आज खासी मोटी कीमत लग सकती है।स्टोक्स का बेस प्राइस फिलहाल 2 करोड़ रुपए जबकि ब्रूक का 1।5 करोड़ रुपए है। इन दोनों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर भी आज सभी की निगाहें होंगी।

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान