पीटी उषा  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

2036 ओलंपिक की मेजबानी: 10 दिसंबर तक हो जाएंगे IOA के चुनाव, पीटी उषा को टक्कर देने की तैयारी

Olympics India Bid: 2036 ओलंपिक की मेजबानी की राह आसान करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) 10 दिसंबर तक चुनाव कराने की तैयारी में है। संविधान संशोधन के लिए 19 को आपातकालीन बैठक बुलाई गई है।

सृष्टि मौर्य

PT Usha Opposition IOA Election: देश में खेलों को संचालित करने वाली सबसे बड़ी संस्था भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) में चुनावी गहमागहमी तेज हो गई है। भारत वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दौड़ में मजबूती से शामिल है। इस बोली प्रक्रिया में कोई बाधा न आए, इसके लिए आईओए के चुनाव इसी साल 10 दिसंबर तक कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

इन चुनावों को सही तरीके से कराने के लिए राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक के नियमों के तहत संस्था के संविधान में संशोधन करना अनिवार्य है। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आईओए ने 19 तारीख को अपनी आपातकालीन कार्यकारिणी बैठक बुलाई है।

19 की बैठक में तय होंगी तारीखें

19 तारीख को होने वाली आपातकालीन बैठक में संविधान में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। इसके साथ ही संस्था के चुनाव 10 दिसंबर या उससे पहले कराने की आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी।

बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर (RO) का भी चयन किया जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर का चयन होते ही आईओए की चुनावी प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

IOC को नहीं करने देना चाहते नाराज

खेल मंत्रालय 2036 ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सामने पहले ही अपनी बोली लगा चुका है। आगे की पूरी प्रक्रिया में आईओए की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में यदि चुनावों में देरी होती, तो इससे आईओसी नाराज हो सकती थी।

सूत्रों के मुताबिक, आईओए के कई सदस्य चुनाव को 10 दिसंबर के बाद टालना चाहते थे। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख और ओलंपिक दावेदारी को ध्यान में रखते हुए सीईओ रघुराम अय्यर ने आपातकालीन बैठक का नोटिस जारी कर दिया।

पीटी उषा के सामने ऐसी चुनौती

आपातकालीन बैठक का नोटिस जारी होते ही खेल गलियारों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मौजूदा अध्यक्ष पीटी उषा को इस बार चुनाव में कौन चुनौती देगा? वर्ष 2022 में अध्यक्ष बनीं पीटी उषा को अपनी ही कार्यकारिणी से पूरा समर्थन नहीं मिल पा रहा है।

खेल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आगामी चुनाव में वही व्यक्ति अगला अध्यक्ष बनेगा, जिसे सरकार का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। इसके अलावा, मुख्य चुनाव से पहले एथलीट कमीशन और एसओएम (SOM) का भी नए सिरे से गठन करना होगा।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति