रोहन बोपन्ना और अल्दिला सुत्जियादी (सौजन्यः एक्स) 
खेल

US Open 2024 : मिक्सड डबल्स के सेमीफाइनल में थमा भारत का सफर, रोहन-अल्दीला की जोड़ी हारी

भारत के दिग्गज टेनिस प्लेयर रोहन बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई पार्टनर अल्डिला सुत्जियादी मिक्स्ड के हात निराशा आई है। दोनों को डबल्स के सेमीफाइनल में डोनाल्ड यंग और टेलर टाउनसेंड की अमेरिकी जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत के दिग्गज टेनिस प्लेयर रोहन बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई पार्टनर अल्डिला सुत्जियादी मिक्स्ड के हात निराशा आई है। दोनों को डबल्स के सेमीफाइनल में डोनाल्ड यंग और टेलर टाउनसेंड की अमेरिकी जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिकी जोड़ी ने रोहन और अल्डिला को 3-6, 4-6 से सीधे सेटों मे हराया। जिसके बाद इंडो-इंडोनेशियाई जोड़ी अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

अमेरिकी जोड़ी ने बोपन्ना-सुत्जियादी के खिलाफ शुरुआत ही काफी शानदार की। इस दौरान अमेरिकी जोड़ी ने पहले सेट के पहले तीन गेम जीत लिए। हालांकि बाद में इंडो-इंडोनेशियाई जोड़ी ने अपनी लय हासिल की और सेट को 3-3 से बराबर किया। लेकिन बाद में इंडो-इंडोनेशियाई कमजोर पड़ी और अमेरिकी जोड़ी ने मुकाबला जीत लिया।

इससे पहले टूर्नामेंट में सुमित नागल के हात भी निराशा लगी थी। वह मेंस सिंगल्स के पहले दौर में हार गए थे। जबकि युकी भांबरी और एन श्रीराम बालाजी भी मेंस डबल्स के अलग-अलग राउंड में हारकर बाहर हो गए। साथ ही बोपन्ना पहले ही मेंस डबल्स से बाहर हो गए थे। उनकी और एबडेन की जोड़ी मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोल्टेनी की अर्जेंटीना की 16वीं वरीय जोड़ी से हार गई थी।

जानकारी के लिए बता दें कि रोहन-अल्डिला ने क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। बोपन्ना और अल्डिला ने जॉन पीयर्स और कैटरीना सिनियाकोवा को 0-6, 7-6(5), 10-7 से मात दी थी।

ज्ञात हो कि 44 साल के बोपन्ना ने पहले ही डेविस कप से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे या नहीं? हालांकि उनके फैंस चाहेंगे कि वह जरूर खेलें।

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?