खेल

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने फैंस से की खास अपील, वीडियो शेयर कर कहा-'शेक्सपीयर की मत सुनो...'

लखनऊ फ्रेंचाइजी (Lucknow Franchise) ने बुधवार को एक दिलचस्प ट्वीट किया है।

काजल चोपड़े

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) में पहली बार लखनऊ फ्रेंचाइजी (Lucknow Franchise) हिस्सा लेने वाली है। आईपीएल (IPL 2022) शुरू होने से पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी धीरे धीरे सोशल मीडिया पर एक्टिव हो रही है। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ने की कोशिश कर रही है।  

लखनऊ फ्रेंचाइजी (Lucknow Franchise) ने हाल ही में कोचिंग स्टाफ में जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर (Andy Flower) और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को नामित किया था। वहीं,लखनऊ फ्रेंचाइजी आईपीएल के लिए नीलामी में जाने से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची की घोषणा कर सकती है।  

इससे पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी (Lucknow Franchise) को अपनी टीम के लिए अच्छा नाम ढूंढ़ना होगा। इसलिए अब लखनऊ फ्रेंचाइजी ने फैंस की मदद मांगने का फैसला लिया ही। लखनऊ फ्रेंचाइजी (Lucknow Franchise) ने बुधवार को एक दिलचस्प ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्विटर पर प्रसिद्ध अंग्रेजी नाटककार और कवि विलियम शेक्सपीयर का जिक्र करते हुए लिखा कि, 'शेक्सपियर की मत सुनो, नाम में सब कुछ रखा है और हम एक नाम का इंतजार कर रहे हैं। 'बता दें लखनऊ फ्रेंचाइजी को संजीव गोयनका के आरपी-एसजी समूह ने 7090 करोड़ रुपये में खरीदा है। 

बता दें कि शनिवार को गौतम गंभीर को आईपीएल 2022 में लखनऊ फ्रेंचाइजी का मेंटोर नियुक्त किया गया था। इनके अलावा एंडी फ्लावर को लखनऊ फ्रेंचाइजी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। वहीं, पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को आईपीएल 2022 से पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी का सहायक कोच नियुक्त किया है।  

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी