खेल

मयंक अग्रवाल के घर गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारियां, तस्वीर शेयर कर बताया बेटे का नाम

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारतीय टीम के खिलाड़ी मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी है। मयंक अग्रवाल पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे (Son) के नाम का खुलासा भी कर दिया।

मंयक  (Mayank Agarwal) ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर पर शेयर की है। इस तस्वीर में मयंक अपनी पत्नी और बेटे के साथ नज़र आ रहे है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा,' हम दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है और हम आयांश को आपने सामने ला रहे हैं। प्रकाश की पहली किरण, हमारा हिस्सा और ईश्वर का उपहार।' मालूम हो कि, मयंक के बेटे का जन्म 8 दिसंबर को हुआ। 

बता दें कि, मयंक अग्रवाल  (Mayank Agarwal) ने जून 2018 में अपनी दोस्त आशिता सूद से शादी की। आशिता पेशे से वकील हैं। स्कूल के दिनों से दोनों दोस्त थे और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। आशिता के पिता प्रवीण सूद फिलहाल, कर्नाटक के डीजीपी हैं। 

अभी मयंक टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया है। उन्होंने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा है। आईपीएल 2022 से पहले पंजाब किंग्स ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। लेकिन, इस साल होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया।

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई