टीम इंडिया (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
खेल

बारबाडोस से भारतीय क्रिकेट टीम की रवानगी में देरी, बेरिल तूफान में फंसे टी20 विश्व कप विनर

पहले यह बात सामने आई थी कि बुधवार को टीम इंडिया घर लौट सकती। हालांकि, अब बुधवार को यह खबर सामने आई है कि भारतीय टीम के बारबाडोस निकलने में और देरी हो सकती है। खिलाड़ियों के गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

अंजू वशिष्ठ

ब्रिजटाउन: टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के बारबाडोस से वापिस लौटने में देरी हो रही है। एयर इंडिया का विशेष चार्टर विमान पिछले तीन दिनों से तूफान बेरिल के कारण फंसी भारतीय टीम को लाने के लिए तैयार है। बारबाडोस में बेरिल तूफान के खतरे के कारण हवाई अड्डे को बंद किया गया और सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं थी।

पहले यह बात सामने आई थी कि बुधवार को टीम इंडिया घर लौट सकती। हालांकि, अब बुधवार को यह खबर सामने आई है कि भारतीय टीम के बारबाडोस निकलने में और देरी हो सकती है। खिलाड़ियों के गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया का विशेष चार्टर विमान बारबाडोस पहुंच चुका है। विमान जिसका नाम एआईसी24डब्ल्यूसी (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) है, भारतीय टीम, उसके सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों के परिवार और कुछ भारतीय क्रिकेट बोर्ड(बीसीसीआई) के अधिकारियों और भारतीय मीडिया को वापस लाने के लिए तैयार है।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर सात रन की रोमांचक जीत हासिल कर खिताब जीता। दो जुलाई को अमेरिका के न्यू जर्सी से उड़ान भरने वाले विमान के स्थानीय समयानुसार रात दो बजे बारबडोस पहुंचने की उम्मीद है।

, पूर्व अफ्रीकी गेंदबाज ने कही येबात

कार्यक्रम के अनुसार विमान के अब बारबाडोस से सुबह साढ़े चार बजे (स्थानीय समय) उड़ान भरने की उम्मीद है। दिल्ली पहुंचने में 16 घंटे का समय लगेगा जहां टीम गुरुवार को सुबह छह बजे (भारतीय समयानुसार) उतरेगी, बशर्ते टीम की रवानगी में और देरी नहीं हो।

यहां ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार से परिचालन फिर से शुरू हो गया। इससे पहले भारतीय टीम को दो जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे रवाना होना था और बुधवार को शाम सात बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर पहुंचना था।

, बोले- जीत का हर पल जीना चाहता हूं

खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे लेकिन इस कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। तूफान बेरिल अब श्रेणी पांच से नीचे आकर श्रेणी चार का तूफान बन गया है और जमैका की ओर बढ़ रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट