नीरज चोपड़ा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
खेल

पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय एथलेटिक्स ने कसी कमर, विदेश में करेंगे ट्रेनिंग

पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से होने वाला है। जिसके लिए भारत के खिलाड़ियों तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में अब जानकारी मिली है ओलंपिक के लिए भारत की 30 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम 28 जुलाई को पेरिस में पहुंचेगी। लेकिन वह इससे पहले यह विदेश की तीन अलग अलग स्थलों में ट्रेनिंग करने वाले हैं।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से होने जा रहा है। इस खेलों के महाकुंभ के लिए भारत के खिलाड़ियों मे कमर कस ली है। ओलंपिक के लिए भारत की 30 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम 28 जुलाई को पेरिस में पहुंचेगी। यहां जाने से पहले पहले एथलेटिक्स ने अंतिम चरण की तैयारियों के लिए तीन अलग अलग स्थलों में ट्रेनिंग करने वाली है।

पेरिस ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धायें भारतीय एथलेटिक्स टीम के पहुंचने के चार दिन बाद शुरू होंगी। अंतिम चरण की तैयारियों के अंतर्गत भारतीय खिलाड़ी पोलैंड के स्पाला में ‘ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर', तुर्किये में अंताल्या और स्विट्जरलैंड में सेंट मोरिट्ज में तीन विदेशी स्थलों में ट्रेनिंग करेंगे। मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय एथलेटिक्स टीम के सदस्य ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए अलग अलग स्थलों पर ट्रेनिंग करेंगे लेकिन 28 जुलाई को पेरिस में एकजुट हो जायेंगे।''

ओलंपिक और विश्व चैम्पियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा तुर्किये के अंताल्या में होंगे। नायर ने कहा, ‘‘वह (चोपड़ा) पहले ही तुर्किये पहुंच चुके हैं और 28 जुलाई को पेरिस पहुंच जायेंगे।'' चार पैदल चाल एथलीट आकाशदीप सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट, विकास सिंह और सूरज पवार तथा त्रिकूद एथलीट अब्दुल्ला अबुबाकर इस समय बेंगलुरु में हैं जबकि अविनाश साबले और पारूल चौधरी स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में ट्रेनिंग करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘अविनाश साबले और पारूल चौधरी 24 जुलाई को पोलैंड में खिलाड़ियों के ग्रुप से जुड़ेंगे और फिर पेरिस रवाना होंगे।'' नायर ने कहा, ‘‘अंकिता (5,000 मीटर) इस समय बेंगलुरु में है।'' चार गुणा 400 मीटर रिले टीम (पुरुष और महिला) गुरुवार को पोलैंड के लिए रवाना होगी।

चार एथलीट किशोर कुमार जेना (भाला फेंक), ज्योति याराजी (100 मीटर बाधा दौड़), जेस्विन एल्ड्रिन (लंबी कूद) और प्रवीण चित्रावेल (त्रिकूद) इस हफ्ते के शुरू में पोलैंड पहुंच गये। मुख्य कोच ने कहा, ‘‘अनु रानी (भाला फेंक), तेजिंदरपाल सिंह तूर (गोला फेंक) और आभा खतुआ (गोला फेंक) भी गुरुवार को पोलैंड के लिए रवाना होंगे।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर SC सख्त: केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, पूछा- क्यों नहीं हो रही पुलिस रिपोर्टिंग?

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

लाल किले से PM मोदी का मेगा शो: 80वें स्वतंत्रता दिवस का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी, जानें कब क्या होगा

Census 2027: सरकार ने जारी किया 40 सवालों का हाउसहोल्ड शेड्यूल, जानिए 17 अगस्त से कैसे करें सेल्फ-इन्यूमरेशन

15 अगस्त से ठीक पहले दहली दिल्ली! हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी