एशियन शूटिंग चैंपियनशिप (फोटो- IANS) 
खेल

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में गूंजा भारत का नाम, एयर राइफल में दो स्वर्ण पदक

Asian Shooting Championship: 16वीं एशियन चैंपियनशिप राइफल, पिस्टल, शॉटगन में एलावेनिल वालारिवन, शांभवी क्षीरसागर व नारायण ने बीते शनिवार को बेहतरीन प्रदर्शन किया।

संजय सिंह बिष्ट

Asian Shooting Championship: 16वीं एशियन चैंपियनशिप राइफल, पिस्टल, शॉटगन में एलावेनिल वालारिवन, शांभवी क्षीरसागर व नारायण ने बीते शनिवार को बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने सीनियर और जूनियर दोनों में 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड टीम इवेंट में अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता। अब भारत के खाते में कजाकिस्तान के श्यामकेंट में जारी चैंपियनशिप के दौरान कुल 22 स्वर्ण पदका आ चुके हैं।

एलावेनिल (316.3) और अर्जुन (317.7) ने क्वालीफिकेशन में 634.0 अंक हासिल करते हुए ओलंपिक स्पर्धा में 27 टीमों में शीर्ष स्थान हासिल किया। इनके अलावा, भारत की दूसरी जोड़ी मेहुली घोष (317.7) और रुद्राक्ष पाटिल (314.9) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 632.6 अंक हासिल किए। यह जोड़ी लीडरबोर्ड पर दूसरे स्थान पर रही।

मेहुली और रुद्रांक्ष को नहीं मिला पदक

हालांकि, टूर्नामेंट के नियमों के चलते मेहुली और रुद्रांक्ष को पदक का मौका नहीं मिला, क्योंकि एलावेनिल और अर्जुन ने युवा चीनी जोड़ी पेंग शिनलु और लू डिंगके (632.3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर) के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबला तय कर लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने 16 अंकों की दौड़ की शुरुआत मजबूत तरीके से की, लेकिन चीनी खिलाड़ियों ने तुरंत वापसी की। शुरुआती सीरीज के बाद भारतीयों को दोबारा बढ़त 10वीं सीरीज में जाकर ही मिल पाई। उन्होंने 11वीं सीरीज भी जीती और 13-9 की बढ़त बना ली। इसी चरण में चीनी टीम ने टाइम-आउट लिया और वापसी करते हुए दो शानदार शॉट लगाए, जिससे अंतर घटकर 13-11 रह गया।

प्रणव और संभवी ने बनाई गोल्ड मेडल मुकाबले में जगह

हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम ने 10.5 से कम स्कोर नहीं किया और अगले दो शॉट जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। एयर राइफल मिक्स्ड टीम जूनियर स्पर्धा में नारायण प्रणव और शंभवी क्षीरसागर ने क्वालिफिकेशन में 629.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहकर गोल्ड मेडल मुकाबले में जगह बनाई। वहीं, हमवतन ईशा तकसाले और हिमांशु 628.6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे और पदक से चूक गए।

फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना एक अन्य चीनी जोड़ी तांग हुइकी और हान यिनान से हुआ। शुरुआती नौ सीरीज तक मुकाबला बराबरी पर रहा और स्कोर 9-9 से टाई था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार हाई-10 स्कोर करते हुए छह अंकों की बढ़त बना ली। अंत में 14वीं और अंतिम सीरीज टाई रही, लेकिन भारत ने लक्ष्य हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

भारत ने दिन का समापन 22 स्वर्ण, 8 रजत और 10 कांस्य पदकों के साथ किया और कुल 40 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। इनमें से सीनियर्स ने अब तक 4 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीते, जबकि बाकी पदक जूनियर और यूथ शूटर ने दिलाए हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी