खेल

आज होगी भारत और वेस्टइंडीज की भिड़ंत, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

पहले वनडे मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में भारतीय समयानुसार दोपहर 1।00 बजे आएंगे। वहीं मैच के मैदान पर दोनों टीम 1:30 बजे से शुरू होगा।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI 1st ODI Match) के बीच आज यानी 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का आगाज होने जा रहा है। आज दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। इस मैच में हाल ही में कप्तान बने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम की अगुवाई करेंगे। हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया बड़ी मुसीबत में आ गई है, क्योंकि टीम के प्रमुख खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए हैं, जिसकी वजह से टीम की प्लेइंग XI (Team India Playing XI) चुनने में कप्तान को भारी मुश्किलें हो सकती है।

वहीं अब बात करें वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा के कप्तानी कि, तो एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने भारतीय टीम के लिए अब तक 10 मुकाबलों में अगुवाई की है, जिसमें से आठ मुकाबलों में उन्होंने जीत हासिल की है। जबकि केवल दो मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब वेस्टइंडीज के खिलाफ आज उनके फैंस को उनकी कप्तानी देखने का मौका मिलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कब, कहां और कैसे देख सकते हैं इस सीरीज का पहला मुकाबला...

कहां होगा भारत और वेस्टइंडीज का पहला वनडे मुकाबला?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज का वनडे मैच?

पहले वनडे मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में भारतीय समयानुसार दोपहर 1।00 बजे आएंगे। वहीं मैच के मैदान पर दोनों टीम 1:30 बजे से शुरू होगा।

कैसे देखें भारत और वेस्टइंडीज के मैच का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले वनडे मुकाबले को दर्शक ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको इस लिंक https://www.hotstar.com/in पर क्लिक करना होगा।

कहां देख सकते हैं भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है।

टीमें इस प्रकार

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, मयंक अग्रवाल और ईशान किशन.

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलेन, एन बोनेर, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रूक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, निकोलस पूरन, केमार रोच, रोमारियो शेफर्ड, ओडेन स्मिथ और हेडन वॉल्श जूनियर.

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट

N Chandrasekaran Salary: चंद्रशेखरन की कितनी है संपत्ति, 2026 में मिला 158.66 करोड़ का पैकेज, जानिए नेट वर्थ

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

World Elephant Day: गौरी से शुरू हुआ सफर अब दुनिया तक पहुंचा, वंतारा ने हाथी संरक्षण के लिए शुरू की नई पहल