File Photo 
खेल

भारत के खिलाफ महा-मुकाबले से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, ये स्टार बल्लेबाज हुआ मैच से बाहर

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारत आज यानी 23 अक्टूबर को पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ मैच खेलकर अपने अभियान का शुरुआत करेगा। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न (Melbourne) क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले के चंद घंटे पहले पाकिस्तान टीम को एक तगड़ा झटका लग गया है। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज फखर जमां (Fakhar Zaman Injury) अभी तक चोटिल हैं और वह भारत के लिए खिलाफ मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने फखर जमां का फिटनेस के बारे में जानकारी दी है। बाबर आजम ने कहा, ''फखर जमां चोट से उबर रहे हैं। वह अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं है। फखर भारत के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उनके ग्रुप स्टेज के बाकी मैचों में खेलने की पूरी संभावना है।''

बता दें कि, फखर जमां एशिया कप के बाद चोटिल हो गए थे। फखर को पहले पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के 15 खिलाड़ियों में भी नहीं चुना था। लेकिन, 14 अक्टूबर को पाकिस्तान ने टीम में बदलाव करते हुए फखर को टीम में जगह दी। जिसके बाद वह इंग्लैंड से सीधे ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए थे। 

भारत के खिलाफ फखर के रिकॉर्ड की बात करें तो, ये काफी शानदार रहा है। फखर जमां के शानदार शतक की वजह से 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान की टीम में भारत को शिकस्त देने में कामयाब हो पाई थी। हालांकि, एशिया कप में फखर जमां प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। फ़िलहाल, पाकिस्तान के लिए राहत की बात यह है कि उसके स्टार बल्लेबाज शान मसूद अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और वह भारत के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।  

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए