खेल

‘भारत-पाकिस्तान मैच में अब वह क्वाल‍िटी नहीं’, सौरव गांगुली का चौंकाने वाला बयान

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) का आयोजन किया जाने वाला है। इस बड़े टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। भारतीय टीम अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के खिलाफ खेलने वाली है। वहीं, 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच महामुकाबला खेला जाने वाला है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। हालांकि, इस महामुकाबले पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, गांगुली का मानना ​​है, 'भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच भारत-पाकिस्तान मैच से बेहतर है।'

अब क्वाल‍िटी नहीं रही

अब इस मैच को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। सौरव ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, “भारत ने दो पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच सभी मैच जीते हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच मैच को लेकर बन शोर-शराबे और माहौल की वजह से मैच हमेशा चर्चा में रहता है। लेकिन अब क्वाल‍िटी की कमी के कारण दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा को काफी नुकसान हुआ है। भारत और पाकिस्तान केवल अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। हाल ही में दोनों ही देशों की भ‍िड़ंत पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी।”

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि भारत-पाकिस्तान मैच लगभग हर बार एकतरफा हो जाते हैं। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है, लेकिन पिछले कई सालों में कोई स्तरीय मैच नहीं हुआ है। भारतीय टीम पाकिस्तान पर हावी हो रही है। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हुई थीं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला आखिरी गेंद तक चला, जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया।"

भारत - ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मैच

गांगुली (Sourav Ganguly) ने आगे कहा कि वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आम तौर पर अच्छे मैच हुए हैं। धीरे-धीरे दोनों के बीच ऐसे गेम हुए हैं, जो भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से बेहतर रहे। गांगुली बोले, 'भारत ने 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छा नहीं खेला, मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया गेम बेहतर खेल हो सकता है क्योंकि उसमें बेहतर क्वाल‍िटी है।'

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?