खेल

क्या तेज बारिश में धुल जाएगा भारत-नीदरलैंड मैच? जानें सिडनी में कैसा रहेगा आज का मौसम

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज भारत और नीदरलैंड (India vs Netherland) के बीच मैच खेला जाने वाला है। यह भारत का दूसरा मैच है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। लेकिन, इस मैच पर संकट के बादल छा गए हैं। 

दरअसल, आज के मैच से पहले सिडनी (Sydney Weather) में अचानक मौसम बदल गया है। आज सुबह से ही सिडनी में तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में भारत-नीदरलैंड मुकाबले पर बारिश के कारण संकट मंडराने लगा है।

Accuweather की मानें तो, आज के दिन सिडनी में बारिश की संभावना 40 प्रतिशत तक रहेगी। वहीं, हवाओं की गति 40 km/h होगी। आसमान में 26 प्रतिशत तक बादल छाए रहेंगे। 

आज भारत और नीदरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान बारिश की भी आशंका जताई गई है। यदि मैच के दौरान बारिश होती है और थोड़ा बहुत भी मैच होता है, तो डकवर्थ लुईस नियम के तहत कुछ भी नतीजा निकल सकता है। ऐसे में यह भारत के लिए खतरे की घंटी है।

संभावित प्लेइंग-11

भारतीय: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन/युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह। 

नीदरलैंड: मैक्स ओ'डॉड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), टिम प्रिंगल, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वेन मीकेरेन और शरीज अहमद/ रूलोफ वैन डेर मर्व।

लंदन पहुंची प्रदर्शन की आंच! EC के खिलाफ पार्लियामेंट स्क्वायर के बाहर विरोध, ध्रुव राठी ने समर्थकों को बुलाया

India Russia Oil Deal: ट्रंप का यू-टर्न: रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ से भारत-चीन को राहत, जानें पूरा मामला

कॉकरोच के लिए बापू से लाठी मांगी, मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला का VIDEO वायरल; जंतर-मंतर पर तंज कसते दिखे

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 8 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं