भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज (सौ.सोशल मीडिया) 
खेल

IND vs AUS: रोहित नहीं तो कौन करेगा ओपनिंग? जानें विदेशी जमीन पर भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में घर पर क्लीन स्वीप से हारने के बाद अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची है। यह मैच काफी अहम होने वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

प्रीति शर्मा

Ind vs Aus: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में घर पर क्लीन स्वीप से हारने के बाद अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची है। यह मैच काफी अहम होने वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले भी भारतीय टीम को झटका लगा है। जानकारी के अनुसार टीम के कप्तान रोहित शर्मा निजी कारणों से पहला टेस्ट मैच नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में उनकी जगह ओपनिंग कौन करेगा? इस सवाल का जवाब भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया है।

गौतम गंभीर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में ओपनिंग कौन-सा बल्लेबाज कर सकता है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। वह टेस्ट सीरीज में जल्द उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि सीरीज शुरू होने से पहले जानकारी मिल जाएगी। हालांकि गौतम गंभीर ने साफ तौर पर यह नहीं बताया कि पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे। बता दें कि वह अब तक ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे हैं।

विदेशी जमीन पर भारतीय टीम के संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा बतौर कप्तान भारतीय टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करते थे। लेकिन उनके नहीं होने पर कोच ने कहा कि केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन ओपनिंग ऑप्शन हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं आपको प्लेइंग 11 के बारे में नहीं बता सकता हूं, लेकिन हम बेस्ट कॉम्बिनेशन के साथ उतरेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह कप्तान की कमान संभाल सकते हैं क्योंकि वह उपकप्तान हैं।

कोच ने केएल राहुल को लेकर भई कहा की ह ओपनिंग कर सकते हैं। इसके अलावा वह नंबर 3 और 6 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। जो कि अच्छी बात है क्योंकि बहुत सारे खिलाड़ी ऐसे विकल्प नहीं दे सकते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि केएल राहुल टेस्ट मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल को अभिमन्यु के साथ भेजा जा सकता है। भारतीय टीम से पहले टेस्ट मैच के लिए यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा संभावित प्लेइंग 11 हो सकते हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज मैच

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दौरे नवंबर से लेकर जनवरी 2025 तक जलेगा। जिसका पहला मैच पर्थ में 22 से 26 नवंबर तक खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट एडिलेड में 6 से 10 दिसंबर को खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में 14 से 18 नवंबर, चौथा टेस्ट मेलबर्न में 26 से 30 दिसंबर और पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में 3 से 7 जनवरी तक खेला जाएगा।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन