भारत अंडर-19 महिला टीम की कप्तान बनी भाविका अहिरे सोर्स-IANS
खेल

IND vs ENG U19: अंडर-19 महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भाविका अहीरे संभालेंगी कप्तानी की कमान

India vs England U19 Women T20 Series: BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 महिला टीम घोषित की। भाविका अहीरे कप्तान और अनादि तगड़े उपकप्तान बनीं। जानें पूरा शेड्यूल।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय अंडर-19 महिला टीम की कमान भाविका अहीरे को सौंपी गई है।

  • भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मुकाबले 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक वडोदरा और सूरत में खेले जाएंगे।

  • यह सीरीज जनवरी-फरवरी 2027 में होने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम होगी।

India U19 Women Squad Bhavika Ahire: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम का ऐलान कर दिया है।

इस सीरीज के लिए भाविका अहीरे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि अनादि तगड़े उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी। 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक वडोदरा और सूरत में खेली जाने वाली यह सीरीज भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिए आगामी आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 की तैयारियों का अहम हिस्सा होगी।

कहां खेली जाएगी यह सीरीज?

बता दें कि यह टी20 सीरीज 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक वडोदरा और सूरत में खेली जाएगी। यह सीरीज जनवरी में होने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम होगी।

सीरीज की शुरुआत 26 नवंबर को वडोदरा में पहले टी20 मैच से होगी और दूसरा मैच भी 28 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। ये दोनों मैच क्रमशः शाम 6 बजे और दोपहर 1 बजे शुरू होंगे।

आखिरी मैच कब खेला जाएगा?

इसके बाद सीरीज सूरत में आगे बढ़ेगी, जहां 1, 3 और 6 दिसंबर को बाकी तीन मैच खेले जाएंगे। तीसरा और चौथा टी20 मैच शाम 6 बजे शुरू होगा, जबकि आखिरी मैच दोपहर 1 बजे खेला जाएगा। यह सीरीज युवा भारतीय टीम के लिए अपने कॉम्बिनेशन को परखने और बड़े टूर्नामेंट से पहले लय हासिल करने का एक बेहतरीन मौका होगी।

बता दें कि भारत आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का दो बार का मौजूदा चैंपियन है। टीम ने 2023 में साउथ अफ्रीका में हुए पहले संस्करण को जीता था और फिर 2025 में मलेशिया में भी अपना खिताब बरकरार रखा। अब टीम 2027 में भी अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने की कोशिश करेगी।

टी20 ट्राई-सीरीज में हिस्सा लिया था भारतीय टीम

इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज ऐसे समय में हो रही है, जब हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम ने बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में एक टी20 ट्राई-सीरीज (तीन टीमों की सीरीज) में हिस्सा लिया था।

इसमें भारतीय खिलाड़ियों को दो टीमों - ए और बी - में बांटा गया था। दोनों टीमों ने तीन-तीन जीत दर्ज कीं और एक-एक हार का सामना किया, जबकि नेपाल की टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी।

टूर्नामेंट में कितने मैच खेले जाऐंगे?

महिला अंडर-19 टी20 एशिया कप का दूसरा संस्करण 8 से 20 दिसंबर के बीच यूएई में आयोजित होने की संभावना है, जिसमें दुबई एक संभावित वेन्यू हो सकता है। भारत इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता का मौजूदा चैंपियन है।

टीम ने 2024 में मलेशिया में हुए इसके पहले संस्करण को अपने नाम किया था। आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 की संयुक्त मेजबानी बांग्लादेश और नेपाल करेंगे, जो 21 जनवरी से 6 फरवरी तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 41 मैच खेले जाएंगे।

ये रहें प्रमुख खिलाड़ी

भारत अंडर-19 स्क्वॉड:

भाविका अहीरे (कप्तान, विकेटकीपर), इरा जाधव, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, महक नरवासे, मैत्री मनियार, ईश्वरी अवसरे, दीया यादव, श्रेया एस. चव्हाण, समायरा राघव, कुमारी पलक, उमा काशवी, अक्साह परमार, अनादि तगड़े (उपकप्तान) और पलक सिंह।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल

अनन्या बिड़ला vs काव्या मारन: नेट वर्थ, बिजनेस, उम्र और IPL (RCB vs SRH) में किसका जलवा?

बिहार को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने गंगा पर बने 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन