सलीमा टेटे (फोटो-सोशल मीडिया)  
खेल

FIH महिला हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को सौंपी गई कमान

Indian Women's Hockey Team: अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने निजी कारणों से विश्व कप क्वालीफायर से नाम वापस लिया है। सलीमा टेटे की कप्तानी में भारत 8 मार्च से हैदराबाद में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

उज्जवल सिन्हा

FIH Women’s Hockey World Cup 2026 Qualifiers: अनुभवी गोलकीपर और पूर्व कप्तान सविता पूनिया ने निजी कारणों से महिला विश्व कप क्वालीफायर से अपना नाम वापस ले लिया है। इस बीच हॉकी इंडिया ने रविवार को 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की, जिसकी कमान मिडफील्डर सलीमा टेटे को सौंपी गई है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 मार्च को उरुग्वे के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम 9 मार्च को स्कॉटलैंड और 11 मार्च को वेल्स से भिड़ेगी।

एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर का आयोजन 8 से 14 मार्च तक हैदराबाद में होगा। इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत के अलावा इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, कोरिया, इटली, उरुग्वे, वेल्स और ऑस्ट्रिया की टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों के बीच अगस्त में बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के लिए तीन क्वालीफिकेशन स्थानों की होड़ होगी।

टीमों को दो पूल में बांटा गया है। पूल ए में इंग्लैंड, कोरिया, इटली और ऑस्ट्रिया शामिल हैं, जबकि पूल बी में भारत, स्कॉटलैंड, उरुग्वे और वेल्स को रखा गया है।

सविता के नाम पर नहीं किया गया विचार

सूत्रों के अनुसार, सविता ने पारिवारिक कारणों से राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा नहीं लिया और इसी वजह से उनके नाम पर चयन के लिए विचार नहीं किया गया। टीम की कप्तानी सलीमा टेटे संभालेंगी। गोलकीपिंग की जिम्मेदारी बंसरी सोलंकी और बिचू देवी खारीबाम साझा करेंगी। रक्षा पंक्ति में सुशीला चानू पुखरामबम, निक्की प्रधान, मनीषा चौहान, उदिता और इशिका चौधरी को शामिल किया गया है।

मिडफील्ड में कप्तान सलीमा टेटे के साथ नेहा, सुनीता टोप्पो, साक्षी राणा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, रुतजा ददासो पिसल और दीपिका सोरेंग जिम्मेदारी निभाएंगी। वहीं, अग्रिम पंक्ति में नवनीत कौर, इशिका, लालरेमसियामी, ब्यूटी डुंगडुंग, बलजीत कौर और अन्नू को जगह मिली है।

भारत के कोच ने क्या कहा?

मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, “हम अपने पहले संयुक्त टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित हैं। टीम फिटनेस और रणनीति पर कड़ी मेहनत कर रही है ताकि हर खिलाड़ी अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से समझ सके। हैदराबाद में दो अभ्यास मैचों के जरिए हम मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।”

वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए भारतीय महिला टीम

गोलकीपर: बंसरी सोलंकी, बिचू देवी खारीबम

डिफेंडर: सुशीला चानू पुखरामबम, निक्की प्रधान, मनीषा चौहान, उदिता, इशिका चौधरी।

मिडफील्डर: नेहा, सलीमा टेटे, सुनीता टोप्पो, साक्षी राणा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, रुतजा दादासो पिसल, दीपिका सोरेंग।

फॉरवर्ड: नवनीत कौर, इशिका, लालरेमसियामी, ब्यूटी डुंगडुंग, बलजीत कौर, अन्नू।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं