Photo: Twitter 
खेल

पहले दिन का खेल समाप्त, पुजारा और अय्यर की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने बनाए 278 रन

किर्तेश ढोबले

चटगांव: टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजार और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 149 रन की साझेदारी से भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन छह विकेट पर 278 रन बना लिये। 

पुजारा ने 203 गेंद की संयमित पारी में 90 रन बनाये जबकि अय्यर 169 गेंद में 82 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। अक्षर पटेल (14) दिन की आखिरी गेंद पर पगबाधा हो गये।  बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने तीन जबकि मेहदी हसन ने दो विकेट लिये।

भारतीय टीम दिन के शुरुआती सत्र में 48 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में थी लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत (45 गेंद में 46 रन) ने आक्रामक बल्लेबाजी करने के साथ चौथे विकेट के लिए पुजारा के साथ 64 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी करायी।  

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बंगाल की खाड़ी में 3 दिन का NOTAM जारी; क्या भारत अग्नि-6 का करेगा परीक्षण?

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज