PIC: BCCI Women/Twitter 
खेल

झूलन के अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया

मृणाल पाठक

लंदन: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ शनिवार को यहां लार्ड्स में तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत पहले ही तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना चुका है। यह अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच है और भारत इसे जीतकर इंग्लैंड की धरती पर पहली बार क्लीन स्वीप करके इसे यादगार बनाने की कोशिश करेगा।

झूलन ने मैच की शुरुआत से पहले कहा, ‘‘बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट संघ, मेरे परिवार, कोच, कप्तान सभी को धन्यवाद। इस मौके के लिए धन्यवाद, यह विशेष लम्हा है। मैंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ करियर की शुरुआत की और इंग्लैंड के खिलाफ ही खत्म कर रही हूं। सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि हम श्रृंखला में 2-0 से आगे हैं।''

अपने शानदार सफर को याद करते हुए महिला क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाज झूलन ने कहा, ‘‘प्रत्येक लम्हे के साथ काफी भावनाएं जुड़ी हैं। 2017 विश्व में हमने वापसी की और कड़ी चुनौती पेश की, किसी ने भी शुरुआत में नहीं सोचा था कि हम फाइनल में जगह बनाएंगे, हमने जिस तरह वह टूर्नामेंट खेला वह कुछ अलग था।'' उन्होंने कहा, ‘‘वहां से भारतीय महिला क्रिकेट धीरे-धीरे आगे बढ़ा और अब हम अपनी स्वयं की राह पर हैं और हम युवा लड़कियों को खेल खेलने और क्रिकेट में करियार बनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।'' (एजेंसी)

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत