File Photo 
खेल

ऋषभ पंत को 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड मिलने पर कप्तान रोहित शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियो

पंत ने 28 बॉल में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन की नाबाद पारी खेली।

काजल चोपड़े

कोलकाता, भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies 2nd T20 Match) के बीच शुक्रवार को 3 मैचों की टी 20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। यह मैच भारत ने 8 रन से जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने शानदार बल्लेबाजी की। पंत ने 28 बॉल में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन की नाबाद पारी खेली। ऋषभ की इस विस्फोटक पारी की वजह से भारतीय टीम 186 के स्कोर बना पाई। 

मैच जीतने के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अपनी शानदार पारी खेलने के वजह से 'मैन ऑफ द मैच' (Man Of The Match) के अवॉर्ड से नवाजा गया। जब ऋषभ पंत को हर्षा भोगले 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड के लिए बुला कर रहे थे, तब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

दरअसल, मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा प्रजेंटेशन में बयान दे रहे थे। रोहित के बाद ऋषभ पंत को 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड लेने के बुलाया गया। तब रोहित जाते-जाते हर्षा भोगले से पूछते गए 'क्या ऋषभ पंत मैन ऑफ द मैच है?' रोहित के इस कमेंट पर हर्षा भोगले ने जवाब देते हुए कहा 'रोहित उसने शानदार बल्लेबाजी की इसलिए'।

'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड मिलने के बाद पंत ने कहा, "मैं टीम की ज़रूरत के अनुसार कहीं भी बल्लेबाजी करने को तैयार हूं। पॉवेल का कैच भुवी का था इसलिए मैं रुक गया। मैं स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करने में विश्वास रखता हूं। अभ्यास करने से मैं अपने शॉट में बेहतर होता जा रहा हूं।"

पंत ने आगे बताया कि, मेरी और वेंकटेश की बात हुए थी। हमने यही फैसला किया कि हम चीज़ों को सरल रखेंगे और हर गेंद को सोच-समझकर खेलेंगे। पॉवेल गोली की रफ़्तार से गेंद को मार रहे थे। पीछे रहकर मुझे ख़ुशी हो रही थी। क्योंकि वह मेरे साथ आईपीएल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। लेकिन आखिर में आप भारत के लिए हर एक मैच जीतना चाहते हैं।"ऋषभ पंत ने दूसरे टी20 मैच में अपनी पारी के दौरान वेंकटेश अय्यर के साथ 76 रन की साझेदारी की थी। 

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?