File Photo 
खेल

नए साल की पहली सीरीज में विराट कोहली ने मांगा आराम, रोहित शर्मा भी नहीं आएंगे नज़र!

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: नए साल 2023 में भारत की पहली सीरीज श्रीलंका (IND vs SL) के साथ होनी है। इस सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। इन दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा जल्द ही होने वाली है। लेकिन, इसी बीच खबर मिली है कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs SL T20 Series)  में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) मौजूद नहीं रहेंगे। 

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली ने सीरीज के लिए आराम मांगा है, जबकि कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो सेलेक्शन कमेटी की मंगलवार को होनी वाली बैठक में पूरा फोकस रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेगा। रोहित शर्मा फ़िलहाल पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और उनकी अंगूठे की चोट को देखते हुए उन्हें थोड़ा और आराम की जरूरत है। वहीं, विराट कोहली ने टी20 सीरीज के लिए आराम मांगा है।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को टी20 सीरीज में जीत दिलाने वाले हार्दिक पंड्या श्रीलंका के खिलाफ भी कप्तानी  कर सकते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के नहीं खेलने की वजह से सेलेक्टर युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती। वैसे खबरें ये भी है कि रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हो सकती है। जबकि दिल्ली के बल्लेबाज यश ढुल को टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होगी। 

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस