खेल

श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाते ही हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के तीसरे खिलाड़ी

काजल चोपड़े

लखनऊ: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa ODI Series) के बीच पहला वनडे मैच खेला गया। यह मैच साउथ अफ्रीका ने 9 रनों से जीत लिया। भारत ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 250 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 240 रन ही बना सकी। 

भारत के लिए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपने इस अर्धशतक की मदद से एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। साल 2022 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल अर्धशतक लगाने के मामले में श्रेयस अय्यर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम पहले स्थान पर हैं। उन्होंने इस साल में 17 हाफ सेंचुरी लगाई है। वहीं, दूसरे स्थान पर बांग्लादेश के लिटन दास हैं। उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए हैं। इसके बाद मोहम्मद रिजवान तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 10 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं, अब श्रेयस अय्यर भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। वह मोहम्मद रिजवान के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज -

बाबर आजम - 17

लिटन दास - 13 

मोहम्मद रिजवान - 10 

श्रेयस अय्यर - 10 

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 दिसंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा