खेल

इस देश में कराया जाएगा IND vs PAK Test Series, जानिए किसने की पहल और किस बात ने किया इंस्पायर

नवभारत डेस्क

- विनय कुमार

क्रिकेट के मैदान में जो करेंट और रोमांच भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के मैचों में देखा जाता है, वह किसी और दो देशों की टक्कर में नहीं होता। भारत और पाकिस्तान की टीमें इसी साल ICC T20 World Cup, 2022 में टकराई थी, जिसमें बड़े ही रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी।

यह हाई वोल्टेज मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था और उस मुकाबले में रिकॉर्ड संख्या में खेलप्रेमी मैच देखने स्टेडियम आए थे। जिसे देखते हुए Melbourne Cricket Club एक बार फिर मेलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC) दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच की मेजबानी करने की योजना बना रहा है। इस बात को लेकर MCG का मैनेजमेंट देखने वाले MCC और विक्टोरिया की सरकार ने Cricket Australia से चर्चा की है।

गौरतलब है कि ICC T20 World Cup, 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को देखने 90 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम आए थे। 

15 साल पहले खेली गई थी IND vs PAK आखिरी टेस्ट सीरीज

इस योजना को लेकर अपने एक बयान में एमसीसी के CEO स्टुअर्ट फॉक्स (Stuart Fox) ने कहा Cricket Australia को इस बारे में ICC से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि Cricket Australia इस पर जोर देता रहेगा। 

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार 15 साल पहले साल 2007 में टेस्ट सीरीज (India vs Pakistan Test Series, 2007) खेली गई थी। उसके बाद दोनों देशों के बीच पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के मद्देनजर रिश्ते में खटास आई और कोई सीरीज नहीं खेली गई। हालांकि, इन दोनों देशों की भिड़ंत ICC के टूर्नामेंट में ज़रूर होता रहा है।

स्टेडियम खचाखच भरने की उम्मीद’

पाकिस्तान को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र में 2023 में एमसीजी पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलना है. फॉक्स को उम्मीद है कि तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के इस मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के मैच की तरह ही स्टेडियम खचाखच भरा होगा. उन्होंने कहा, ‘जिस तरह का माहौल भारत और पाकिस्तान के उस मैच में था, मैंने वैसा माहौल एमसीजी में पहले कभी नहीं देखा था. प्रत्येक गेंद के बाद शोर उठना अभूतपूर्व था. लोगों ने अपने परिवार और बच्चों के साथ इसका पूरा लुत्फ उठाया था.’

साल 2012 में दोनों टीमें आखिरी बार द्विपक्षीय सीरीज में टकराई थीं

राजनीतिक कारणों की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच कई वर्षों से द्विपक्षीय सीरीज बंद है. दोनों टीमों के बीच आखिरी बार साल 2012 में द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी. तब तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी. उसके बाद से दोनों टीमें कभी द्विपक्षीय सीरीज में नहीं टकराई हैं. हालांकि इस दौरान वे जरूर आईसीसी टूर्नामेंट में आमने सामने होती रही हैं।

Explainer: भारत में विमानों की कमी क्यों, जब एयरलाइनों ने 1,000 से ज्यादा जेट ऑर्डर कर रखे हैं?

बालेन शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के लिए लाए खास उपहार; क्यों है खास दौरा?

विधायक के PA की पत्नी हारीं चुनाव, गांव से हटवा दी गईं 50 स्ट्रीट लाइटें; ग्रामीण नाराज

कौन थे रामराव वडकुते? जिनके निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने में निभाई भूमिका

4 गुना फंड और 3 एयरपोर्ट, अमित शाह ने अरुणाचल की तरक्की का बताया हिसाब, कहा- बाहर से नहीं आएगा दूध-अंडा और मास