मेलबर्न/नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान चार विकेट से हराया। मेलबर्न में खेले गए महामुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से शिकस्त दी है। भारत के इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली ने सिर्फ 53 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर लगभग हारी हुई बाज़ी टीम इंडिया के झोली में डाल दी। उल्लेखनीय है कि, पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने अंतिम गेंद पर लक्ष्य को हासिल करते हुए चार विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
https://twitter.com/BCCI/status/1584151769692897281
बता दें कि, एक समय भारत की पारी लगभग हार के कगार पर कड़ी थी, जब इंडिया ने 4 विकेट महज 31 रन पर ही गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद कोहली ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर पारी को संभाला ही नहीं बल्कि टीम को इस महामुकाबले का जीत का हक़दार बनाया। हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद भी एक छोर पर कोहली डटें रहे और हाथ से निकलते मुकाबले को भारत को जीत के साथ दिवाली का तोहफा दे दिया।
गौरतलब है कि, टॉस जीतें के बाद भारत ने पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए। इस बार भी पाकिस्तान की ऑपनिंग फ्लॉप साबित हुई। पाक के खराब शुरुआत के बाद भी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने पारी संभाली। पाक की और से इफ्तिकार अहमद और शान मसूद ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इफ्तिकार ने 34 गेंदों में 51 रन बनाए, जबकि मसूद ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली। दोनों के साझेदारी ने पाकिस्तान को 150 पार पहुंचने में मदद की।
भारत के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने जबरदस्त गेंदबाजीकरते हुए 3-3 विकेट आए। वहीं, शमी और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट लिया।