File Photo 
खेल

नॉकआउट में हारने का कलंक तोड़ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

मृणाल पाठक

एडीलेड: खिताब से दो कदम दूर भारतीय टीम बृहस्पतिवार को यहां टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से खेलेगी तो गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी। ग्रुप चरण में भारत ने इंग्लैंड से बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन अब वह बीती बात हो गई है। इंग्लैंड के स्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स पहले ही स्वीकार कर चुके हैं कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। भारतीय टीम को यह सुनिश्चित करना होगा कि जोस बटलर और स्टोक्स सेमीफाइनल मैच में फॉर्म में नहीं लौटे।  

आईसीसी टूर्नामेंटों में पिछले कुछ साल का इतिहास भी भारत के पक्ष में नहीं है। भारतीय टीम 2013 के बाद से आखिरी दो चरण की बाधा पार नहीं कर सकी है। वह 2014 टी20 विश्व कप के फाइनल में और 2016 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार गई। रोहित शर्मा ने ये सारे मैच खेले हैं लेकिन वह कप्तान नहीं थे तो कप्तानी के सबसे अहम दौर पर अतीत का कोई बोझ उनके सीने पर नहीं है। अभ्यास के दौरान बाजू में चोट लगा बैठे रोहित शारीरिक पीड़ा को भुलाकर एक उम्दा पारी खेलने की फिराक में होंगे।

अब तक वह पांच मैचों में 89 रन ही बना सके हैं। अपने आलोचकों को जवाब देने का उनके पास सेमीफाइनल से सुनहरा मौका नहीं हो सकता। विराट कोहली का सामना एक बार फिर चिर प्रतिद्वंद्वी आदिल रशीद से होगा जबकि सूर्यकुमार यादव की परीक्षा सैम कुरेन के कटर्स के सामने होगी। स्टोक्स ही हरफनमौला क्षमता का सामना हार्दिक पंड्या करेंगे। दुनिया की शीर्ष दो टीमों की टक्कर में दर्शकों को रोमांच की पूरी सौगात मिलेगी। दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी रविवार को एमसीजी पर भारत और पाकिस्तान का फाइनल देखना चाहते हैं लेकिन भारत और पाकिस्तान दोनों 1987 में वनडे विश्व कप का सेमीफाइनल हार चुके हैं।

भारतीय टीम ने सुपर 12 चरण में चार मैच जीते लेकिन दिनेश कार्तिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके और ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर गफलत में रहे कि आक्रामक खेलें या रक्षात्मक। छोटी बाउंड्री और रशीद की मौजूदगी से पंत बेहतर विकल्प माने जा रहे हैं लेकिन देखना यह होगा कि राहुल द्रविड़ का कार्तिक मोह भंग होता है या नहीं। अक्षर पटेल ने 9.10 की औसत से तीन ही विकेट लिये हैं लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन ने उनकी जगह युजवेंद्र चहल को नहीं उतारा है। स्पिनरों की मददगार इस पिच पर चहल काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। 

टूर्नामेंट के सबसे तेज गेंदबाज मार्क वुड अगर चोट की वजह से नहीं खेल पाते हैं तो भारत के लिये यह अच्छा होगा क्योंकि क्रिस जोर्डन या टाइमल मिल्स के पास वह रफ्तार नहीं है। स्टोक्स और कुरेन ने टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी की है और वे चाहेंगे कि भारत पहले बल्लेबाजी करे। एडीलेड पर 170 का स्कोर अच्छा माना जायेगा और रोहित को कार्तिक या पंत के साथ भारत को अच्छी शुरूआत देनी होगी।   

दोनों टीमें: 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान) , के एल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल।   

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), बेन स्टोक्स , एलेक्स हेल्स, हैरी ब्रूक, फिल साल्ट, डेविड मलान, सैम कुरेन, मार्क वुड, मोईन अली, आदिल रशीद, टाइमल मिल्स, क्रिस जोर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली।   

मैच का समय: दोपहर 1.30 से। (एजेंसी)

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?