File Photo 
खेल

विराट कोहली की दरियादिली ने जीता दिल, इस बांग्लादेशी खिलाड़ी को दिया 'ये' खास गिफ्ट

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर जितने घातक बल्लेबाज दिखाई देते है। लेकिन, वह उतने ही दरियादिल भी है। उनकी दरियादिली की कई उदाहरण अक्सर देखने को मिलते है। अब उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। जिसे देख सब लोग उनकी दरियादिली को तारीफ कर रहे हैं। 

2 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका (India vs Bangladesh) के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का मैच खेला गया। यह मैच भारत ने 5 रनों से जीत लिया। इस मैच में बांग्लादेश के खिलाड़ी लिटन दास (Liton Das) ने 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अब विराट कोहली ने इस खिलाड़ी को मैच के बाद अपना बैट गिफ्ट किया है। 

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को हासिल करने की चाह में लिटन दास ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 21 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। वहीं, बारिश की वजह से यह मैच रोकना पड़ा। बारिश से पहले बांग्लादेश अच्छी स्थिति में था। मगर, बारिश के बाद केएल राहुल के शानदार रन आउट ने पूरा मैच बदल दिया। राहुल ने लिटन दास को रन आउट करते बांग्लादेश की हालत ख़राब कर दी। 

बता दें कि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) क्रिकेट संचालन अध्यक्ष जलाल यूनुस ने लिटन दास को बैट गिफ्ट करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मैच के बाद कोहली ने ड्रेसिंग रूम में आकर लिटन दास को यह खास तोहफा दिया था।

BDcrictime बांग्ला के अनुसार जलाल यूनुस ने कहा 'जब हम डाइनिंग हॉल में बैठे थे, विराट कोहली आए और लिटन को एक बल्ला गिफ्ट किया। मुझे लगता है कि यह लिटन के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।'

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG