PIC: Twitter 
खेल

विराट कोहली पर आरोप लगाकर अब खुद भी फंस सकते हैं नुरुल हसन, अब ICC कर सकती है कार्रवाई

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) में बीते बुधवार को भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच मैच खेला गया है। जिसमें टीम इंडिया ने 5 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) शानदार लय में नजर आए और शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, भारत की इस जीत पर बांग्लादेश और पाकिस्तान फैंस ने अंपायर के फैसलों पर कई सवाल खड़े किए। यहां तक कि, बांग्लादेश के विकेटकीपर नूरुल हसन (Nurul Hasan) ने तो विराट कोहली पर ही बेईमानी का भी आरोप लगा दिया। हालांकि, ये आरोप अब उन पर ही भारी पड़ सकता है। 

एडिलेड में भारत और बांग्लादेश के मैच के बाद हसन ने कोहली पर फर्जी फील्डिंग का आरोप लगाया। हसन के अनुसार, बारिश की वजह से मैच रुकने से पहले सातवें ओवर में विराट कोहली ने एक फर्जी थ्रो भी था, जिसमें उनकी टीम को पेनल्टी के तौर पर पांच रन मिलने चाहिए थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

दरअसल, बांग्लादेश के पारी के सातवें ओवर में एक शॉट पर नजमुल शंटो और लिटन दास दो रन ले रहे थे। अर्शदीप सिंह ने इस दौरान गेंद को डीप से फेंका जिस पर पॉइंट की पोजिशन में खड़े कोहली ने रिले थ्रो का एक्शन कर उसे कीपर की ओर फेंकने का नाटक किया। आईसीसी नियम के अनुसार, 41.5 के मुताबिक फील्डिंग करने वाली टीम बल्लेबाज को जानबूझकर ऐसा नहीं कर सकती है। 

अब विराट कोहली पर आरोप लगाकर खुद नूरुल हसन भी फंस गए हैं। दरअसल, नियमों के अनुसार अगर ‘फर्जी फील्डिंग’ से बल्लेबाजों का ध्यान भटकता है या उनको बाधा पहुंचती है, तो इस पर कार्रवाई हो सकती है। लेकिन, वीडियो देखने पर पता चला कि, दोनों बल्लेबाजों ने कोहली की तरफ देखा भी नहीं था। यानी उन्हें पता भी नहीं था कि कोहली ने ऐसा कुछ किया था। 

ऐसे में नुरूल के इस तर्क पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में अब इस बात की संभावना बनती है तो उनके खिलाफ ही कार्रवाई हो सकती है। असल में ICC के नियम के अनुसार, मैच के दौरान या मैच के बाद मैच अधिकारियों के फैसलों की आलोचना करने वाले खिलाड़ी पर कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में नियमों को गलत तरीके से पेश करने और अंपायरों की आलोचना करने पर नरुल पर भी कार्रवाई हो सकती है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन