खेल

विराट कोहली का नया कारनामा, इस मामले में राहुल द्रविड़ को पछाड़ा

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs AUS T20 Series) का आखिरी और निर्णायक मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था। जहां, भारत ने ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS 3rd T20) को करारी मात दी और सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला काफी रोमांचक था। टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम ने इस सीरीज में जीत दर्ज की। इस मैच में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों की अर्धशतक की बदौलत टीम लक्ष्य तक पहुँचने में कामयाब हो पाई। 

इसी के साथ विराट कोहली ने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा समय में भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। विराट कोहली ने तीसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली। इस पारी के बदौलत उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली अब भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

रविवार को हुए मैच में विराट ने राहुल द्रविड़ को इस मामले में पछाड़ दिया। विराट कोहली ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 24078 रन बनाए हैं। उनसे आगे इस मामले में अब सिर्फ टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (भारत) 

  • सचिन तेंदुलकर: 664 मैच, 34357 रन 
  • विराट कोहली: 471 मैच, 24078 रन 
  • राहुल द्रविड़: 504 मैच, 24064 रन

बता दें कि, इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जहां, बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम निर्धारित 20 ओवर में 186 रन बनाए। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के ओर से टिम डेविड ने 27 गेंदों पर 54 रन बनाए। जबकि कैमरन ग्रीन ने 21 गेंदों पर 52 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 69 रन बनाए और विराट कोहली ने 48 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली। बाद में हार्दिक पंड्या ने नाबाद 25 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। 

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन