चेपॉक (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

IND vs AFG 3rd ODI: चेपॉक में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का राज? पिच रिपोर्ट से दूर करें हर कन्फ्यूजन

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की सीरीज का अंतिम मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक दो में दो मैच जीतकर आई टीम इंडिया का इस वक्त हौसला चरम पर है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs AFG 3rd ODI Pitch Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की सीरीज का अंतिम मैच आज यानी शनिवार को खेला जाना है। ये मुकाबला चेन्नई के लोकप्रिय मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक में दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। जबकि फाइनल मैच के लिए टॉस इससे ठीक आधे घंटे पहले 1 बजे होगा। यदि सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

अब कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम की नजर अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर सुपड़ा साफ करने पर होगी। वहीं, अफगान टीम इस मुकाबले को किसी भी हाल में जीतना चाहेगी। ये जीत उसके लिए आगे की सीरीज में मनोबल बढ़ाने वाली होगी।

क्या कहता है पिच का मिजाज?

आज होने वाला भारत-अफगानिस्तान मुकाबला चेपॉक की पिच नंबर-4 पर खेला जाना है। बता दें कि चेपॉक की पिच नंबर-4 पूरी लाल मिट्टी की बनी हुई है। लाल मिट्टी से बनी पिच का मिजाज आमतौर पर बाउंसी होता है, तो यहां पर अच्छा खासा बाउंस देखने को मिल सकता है। ऐसे में बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने व रन बनाने में आसानी रहेगी। चेन्नई में दो दिन पहले बारिश हुई थी, लेकिन अब वहां का मौसम साफ है।

चेपॉक में वनडे के आंकड़े

चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में अब तक 28 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है। इस मैदान पर टॉस भी अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम 17 बार विजयी रही है। यहां का सर्वोच्च टीम स्कोर 337/7 और न्यूनतम स्कोर 69 रन दर्ज है।

हेड टू हेड में भारत का दबदबा

वनडे क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 5 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। अफगानिस्तान की टीम आज तक भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में जीत का स्वाद नहीं चख सकी है और उसे अपनी पहली जीत की तलाश है।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग