PIC: PCB/Twitter 
खेल

PAK vs SAF मुकाबले में Shadab Khan ने मचाया गदर, सिर्फ़ इतनी गेंदों में ठोक दी हाफ सेंचुरी और पहुंच गए इस पायदान पर

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

आज गुरूवार, 3 नवंबर को पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत हुई इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 185 रन बनाए। इस मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबा, शादाब खान (Shadab Khan) ने अतिविस्फोटक बल्लेबाज़ी दिखाई। उन्होंने सिर्फ़ 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोक दी और सबसे तेज़ फिफ्टी लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गए। Pakistan vs South Africa T20 World Cup, 2022 में शादाब खान ने 52 रन बनाए।

https://twitter.com/ICC/status/1588103646851596290

गौरतलब है कि आज के मुकाबले में एक समय ऐसा भी था, जब पाकिस्तान 43 रन के स्कोर पर 4 विकेट खो चुका था। उसके बाद 95 रनों के स्कोर पर 5वें विकेट के चटक जाने के बाद शादाब खान (Shadab Khan) बल्ला थामे मैदान में उतरे। उन्होंने आते ही गदर मचा दिया। सिर्फ़ 22 गेंदों में  52 रनों की पारी खेली। उन्होंने इफ्तिखार के साथ मिलकर 86 रनों की बेहतरीन पार्टनरशिप की और पाकिस्तान को 185 रनों का विशाल स्कोर बनाने में बड़ा योगदान दिया।

शादाब ख़ान ने 20 गेंदों ।विन हाफ सेंचुरी ठोकी। जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। रिकॉर्ड्स बताते हैं कि शादाब खान (Shadab Khan) T20I Cricket में पाकिस्तान की ओर से फास्टेस्ट फिफ्टी बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि पिछले ICc T20 World Cup, 2021 में शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाई थी। और, साल 2010 में उमर अकमल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ़ 21 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाई थी। 

बहरहाल, साऊथ अफ्रीका के खिलाफ 'करो या मरो' वाले मैच में पाकिस्तान ने साऊथ अफ्रीका को 33 रनों से हरा दिया और इस ताज़ा वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने की उम्मीदों को और ताकत दे दी है। 

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG