-विनय कुमार
ICC T20 World Cup, 2022 के सेमीफाइनल और फाइनल मैच को लेकर चिंता का माहौल है। दुनिया भर में करोड़ों क्रिक्रेटप्रेमियों को दो सेमीफाइनल और फाइनल (T20 World Cup Final) के कांटे की टक्कर का इंतजार है। लेकिन, बारिश गुड़ गोबर कर सकती है।
गौरतलब है कि, इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच 9 और 10 नवंबर और फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को निर्धारित है। हालांकि, इन तीनों ही खास मैचों के लिए 'reserve day' का इंतजाम किया गया है। लेकिन, अगर उन दिनों में भी बारिश ने खलल डाल दिया, तो क्या होगा। चैंपियन का फैसला कैसे होगा ?
यदि इस वर्ल्ड कप के दोनों सेमीफाइल मैच रिजर्व-डे के दिन भी बारिश की वजह से रद्द हो जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में Super-12 के दोनों ग्रुप की टॉप पर विराजमान टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई हो जाएंगी।
और यदि, फाइनल मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया, तो ICC T20 World Cup Final Match में चुनी गई दोनों टीमों को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि, ICC Champions Trophy 2002 का फाइनल मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था, और फाइनल में पहुंची दोनों टीम, भारत और श्रीलंका, को चैंपियन घोषित किया गया था।