पेरिस: पेरिस पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं। भारत ने अब तक 15 मेडल जीत लिए हैं। जिसमें से भारत को तीन गोल्ड मेडल मिले हैं। जिसमें से एक मेडल बैडमिंटन के स्टार खिलाड़ी नितेश कुमार ने जीता है। जब वह खेल रहे थे तब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का जिक्र भी हुआ।
दरअसल, भारतीय बैडमिंटन स्टार नितेश कुमार विराट कोहली को अपना हीरो मानते हैं। वह उनसे प्रेरणा लेते हैं। इसी के बारे में कॉमेंटेटर नितिश के मैच के दौरान बात कर रहे थे। कॉमेंटेटर कहते हैं कि विराट कोहली को भारत में ज्यादातर लोग स्पोर्टिंग हीरो के रूप में देखते हैं।
वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि कॉमेंटेटर ने कहा, "उन्होंने (नितेश कुमार) बताया कि उनके हीरो विराट कोहली हैं। जो शानदार भारतीय क्रिकेटर, जिन्होंने पहले टीम की कप्तानी भी की। मुझे लगता है कि भारत में ज्यादातर लोग विराट कोहली को स्पोर्टिंग हीरो के रूप में देखते हैं।"
जानकारी के लिए बता दें कि नितेश कुमार ने पैरालंपिक में बैडमिंटन के मेंस सिंगल एसएल3 के इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। फाइनल मुकाबले में नितेश ने ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 के मात देकर स्वर्ण पदक जीता।
यह भी पढ़ें- सिगरेट के कश लगाते दिखीं कैप्टन कूल की वाइफ, जानिए क्या है साक्षी धोनी की वायरल तस्वीर का सच
ज्ञात हो कि पेरिस पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ी अच्छा खेल दिखा रहे हैं। 5 दिन का खेल पूरा होने के बाद भारत के खाते में अब तक 15 मेडल आ चुके हैं। मेडल टैली में भारत फिलहाल 15वें स्थान पर है। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि भारत इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा या नहीं।