सिगरेट के कश लगाते दिखीं कैप्टन कूल की वाइफ, जानिए क्या है साक्षी धोनी की वायरल तस्वीर का सच

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि साक्षी सिगरेट जला रही हैं। हालांकि इस फोटो को देखकर यह साबित नहीं किया जा सकता कि वह धूम्रपान कर रही हैं। साक्षी की यह तस्वीर देश की नहीं बल्कि विदेश की है। जहां वह पार्टी कर रही हैं।
एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की स्मोकिंग करते हुए फोटो वायरल
साक्षी धोनी (सौजन्यः एक्स)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। धोनी को उनके कूलनेस की वजह से कैप्टन कूल भी कहा जाता था। लेकिन उन्हें हाल ही में हुक्का पीते देखा गया था, जिसका बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। जिसके बाद अब उनकी पत्नी साक्षी धोनी को सिगरेट पीते देखा गया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि साक्षी सिगरेट जला रही हैं। हालांकि इस फोटो को देखकर यह साबित नहीं किया जा सकता कि वह धूम्रपान कर रही हैं। साक्षी की यह तस्वीर देश की नहीं बल्कि विदेश की है। जहां वह पार्टी कर रही हैं।

साक्षी धोनी की इस तस्वीर को देखकर लोग कई तरह की बाते कर रहे हैं। साक्षी की इस तस्वीर पर लोगों के रिएक्शन देखने लायक आ रहे हैं। साक्षी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम के जरिए कुछ फोटो शेयर की है, जिसमें वह ग्रीस के सुरम्य में एंजॉय करते दिख रही हैं।

साक्षी के इस तस्वीर में बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल करिश्मा तन्ना भी नजर आई थीं। इसी बीच करिश्मा तन्ना के सोशल मीडिया के जरिए कुछ फोटो शेयर की जिसमें साक्षी के हाथ में सिगरेट दिखाई दे रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब साक्षी का नाम सिगरेट को लेकर चर्चा में आई हो। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर उनके कॉलेज की दिनों तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें वह धूम्रपान करते हुई दिखाई दी थीं। हालांकि उस तस्वीर में भी वह सिगरेट पी रही हैं उस बात की पुष्टी नहीं हुई है।

ज्ञात हो कि साक्षी धोनी के अलावा एमएस धोनी भी ऐसी हरकत की वजह से ट्रोल हो चुके हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह हुक्का पीते हुए दिखाई दिए थे। उस वीडियो में माही अपने दोस्तो के साथ हुक्का पी रहे थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com