File photo 
खेल

झूलन गोस्वामी ने फिर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

आज के मैच में भी झूलन ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है।

काजल चोपड़े

नई दिल्ली, आईसीसी महिला वनडे विश्व कप (ICC Women's World Cup 2022) न्यूजीलैंड में शुरू है। आज भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच मैच खेला जा रहा है। आज के मैच में भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। वह जब भी मैदान पर उतरती हैं, तब वह कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम करती है। आज के मैच में भी झूलन ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है।

इंग्लैंड (England) के खिलाफ खेले जा रहे मैच में झूलन (Jhulan Goswami) ने टैमी ब्यूमॉन्ट को आउट किया। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए। महिला क्रिकेट में झूलन गोस्वामी के अलावा कोई गेंदबाज वनडे में 250 विकेट नहीं ले पाई है। झूलन के बाद ऑस्ट्रेलिया की कैथरीन फिज्पाट्रिक का नंबर आता है, जिन्होंने 180 विकेट लिए हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज की अनीसा मोहम्मद ने भी 180 विकेट लिए हैं।

वहीं, झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) के नाम पर महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। गोस्वामी 41 विकेट हासिल कर चुकी हैं और उन्होंने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया की लिन फुलस्टोन का रिकॉर्ड तोड़ा था।

मैच की बात करें, आज इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं, भारत की टीम 36।2 ओवर खेलकर 134 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज स्मृति मांधना ने 35 और ऋचा घोष ने 33 रनों की पारी खेली।

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण

अस्पतालों की मनमानी पर सरकार ने लगाया लगाम! इलाज का खर्च सार्वजनिक करना हुआ अनिवार्य