खेल

सचिन तेंदुलकर ने दी भारतीय बल्लेबाजों को खास सलाह, बताया- शाहीन अफरीदी के खिलाफ खेलने का मूलमंत्र

काजल चोपड़े

मेलबर्न: शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) दुनिया के सफेद गेंद के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का कहना है कि अगर भारतीय बल्लेबाजों को इस प्रतिभाशाली पाकिस्तानी (Pakistan) बायें हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ आक्रमण करना है तो उन्हें उसे ‘स्ट्रेट' खेलने की कोशिश करनी होगी।

तेंदुलकर  (Sachin Tendulkar) पाकिस्तान के वसीम अकरम के खिलाफ सीमित ओवर का क्रिकेट काफी खेल चुके हैं जो सर्वकालिक महान बायें हाथ के तेज गेंदबाजों में शुमार हैं। तेंदुलकर से जब पूछा गया कि अगर वह अपने खेलने वाले दिनों में शाहीन जैसी प्रतिभा के गेंदबाज के खिलाफ खेले होते तो उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘‘मैंने अपना ध्यान इस तरह दिया ही नहीं क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं उसका सामना नहीं करूंगा।''

लेकिन उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा, ‘‘शाहीन एक आक्रामक गेंदबाज है और वह हमेशा विकेट झटकने की कोशिश में रहता है। वह गेंद को ‘पिच' करता है और गेंद को स्विंग करता है। उसमें गेंदबाज का आउट करने की क्षमता है। इसलिये उसके खिलाफ रणनीति यही होनी चाहिए कि उसे ‘स्ट्रेट' और ‘वी' के अंदर खेलो। ''

तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने चेताया कि अगर बल्लेबाज ‘ट्रिगर मूवमेंट' (शुरूआती प्रतिक्रियात्मक मूवमेंट' करता है तो जरूरी नहीं है कि इस पर बल्लेबाज शॉट खेलने की प्रतिबद्धता दिखाये। उन्होंने कहा, ‘‘ट्रिगर मूवमेंट गेंद को खेलने की तैयारी है, यह शॉट खेलने की प्रतिबद्धता नहीं है। अगर आप गेंद को खेलने की प्रतिबद्धता नहीं दिखा रहे तो यह फ्रंट-फुट या बैक-फुट पर हो सकती है, लेकिन यह ‘ट्रिगर मूवमेंट' है प्रतिबद्धता नहीं। ''

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘क्योंकि एक बार आप बैकफुट पर आ जाते हो तो आप फ्रंट फुट पर नहीं आ सकते। अगर फ्रंट फुट पर आ गये तो बैकफुट पर नहीं आ सकते। ट्रिगर मूवमेंट तैयारी के बारे में है।'' उन्होंने कहा, ‘‘हर गेंद में किसी तरह का मूवमेंट होगा और जब तक प्रतिबद्धता नहीं है, यह ठीक है।'' भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को यहां एक दूसरे के खिलाफ अपना टी20 विश्व कप अभियान शुरू करेंगी।(एजेंसी)

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए