साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान  
खेल

अफगानिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ करना होगा चमत्कारिक प्रदर्शन

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: विश्व कप (World Cup 2023) में आज यानी 10 नवंबर को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान (SA vs AFG) के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाना है। यह मैच अफगानिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह टीम के पास आखिरी मौका होगा, जब वह सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है। हालांकि अफगान टीम को दक्षिण अफ्रीका को बड़े मार्जिन से हराना होगा, तभी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। 

वहीं साउथ अफ्रीकी टीम इस मुकाबले में बेंच स्ट्रैंथ को आजमा सकती है। क्योंकि, साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। प्रोटियाज टीम 12 अंकों के साथ अंतिम चार के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। लेकिन अब अफगानिस्तान को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे साउथ अफ्रीका को 438 रन के बड़े अंतर से हराना होगा। यदि साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो फिर अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

बता दें कि, अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में अभी तक शानदार खेल दिखाया है। टीम ने विश्व कप में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी दमदार टीमों को मात दी है। अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा तभी टीम अपने मकसद में कामयाब हो सकती है। अफगानिस्तान 8 मैचों में 4 जीत से 8 अंक लेकर पॉइंट टेबल में छठे स्थान पर है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक।

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग