-विनय कुमार
भारतीय क्रिक्रेट टीम के बेहतरीन ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मंगलवार के दिन मिल सकता है नई जिम्मेदारी का नया पैगाम। BCCI की तरफ़ से उन्हें भारतीय T20I Team के कप्तान बनाए जाने की घोषणा कर सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह T20I Team India का कप्तान बनाया जा सकता है। और, उनकी कप्तानी कम से कम ICC T20 World Cup, 2024 के लिए रहेगी। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, हार्दिक पांड्या के प्रमोशन का पूरा चांस है और मौजूदा T20I Team India में रोहित शर्मा के अलावा कई और खिलाड़ी के 2024 तक रहने की संभावना कम ही है।
गौरतलब है कि इंजर्ड रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा आगामी हालिया T20I Series के लिए शायद नहीं खेल पाएं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज (SRL vs IND Series, 2023) में इनकी वापसी होगी। विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल (KL Rahul) भी Sri Lanka vs India T20I Series, 2023 में शायद ही खेलें। ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन और इशान किशन को इस सीरीज में लिया जा सकता है।