हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

हार्दिक पांड्या ने गुपचुप की सगाई! मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल, माजरा क्या है?

Hardik Pandya Relationship: माहिका के हाथ में रिंग दिखते ही फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि हार्दिक पंड्या ने उनसे सगाई कर ली है। तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा और तेज हो गई।

संजय सिंह बिष्ट

Hardik Pandya Engagement Rumors: क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और मॉडल माहिका शर्मा के रिश्ते को लेकर बीते कुछ महीनों से लगातार चर्चा बनी हुई है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है और सोशल मीडिया पर आती उनकी तस्वीरों ने भी फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है। अब एक नई तस्वीर सामने आई है जिसने इनकी इंगेजमेंट की अटकलों को और तेज कर दिया है।

सोशल मीडिया पर रिंग दिखी, बढ़ी इंगेजमेंट की अटकलें

हाल ही में हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिनमें उनके साथ माहिका शर्मा, बेटे अगस्त्य और उनके पेट्स नजर आ रहे थे। ये तस्वीरें किसी पूजा या परिवारिक कार्यक्रम के दौरान की प्रतीत हो रही थीं। इन्हीं फोटो में माहिका के हाथ में एक डायमंड रिंग दिखाई दे गई। रिंग नजर आते ही सोशल मीडिया पर कयास शुरू हो गए कि शायद दोनों ने चुपचाप सगाई कर ली है। फैंस कमेंट कर पूछने लगे कि क्या हार्दिक और माहिका अब आधिकारिक तौर पर कपल बन चुके हैं। हालांकि, अब तक न तो हार्दिक और न ही माहिका ने इस रिंग को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है, जिससे अफवाहें और भी तेज हो गई हैं।

पहली बार एयरपोर्ट पर देखा गया था साथ

माहिका शर्मा और हार्दिक पंड्या के करीब होने की बातें पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं, लेकिन इन्हें पहली बार साथ देखा गया था 10 अक्टूबर 2024 को। दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए थे, जहां मीडिया ने उनकी तस्वीरें कैद कर ली थीं। यही वह पल था जब इनके रिश्ते को लेकर चर्चा ने असली रफ्तार पकड़ी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इसी साल 2024 में हार्दिक का नताशा स्टेनकोविक से तलाक हुआ था। तलाक के बाद से ही उनके निजी जीवन को लेकर कई खबरें सामने आती रही हैं, और माहिका के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फैंस की नजरें अगली घोषणा पर टिकीं

माहिका के हाथ में दिखी रिंग ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई लोग इसे इंगेजमेंट का संकेत मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह सिर्फ एक एक्सेसरी भी हो सकती है। सच्चाई क्या है, इसका खुलासा तो तभी होगा जब दोनों में से कोई आधिकारिक बयान देगा।

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास