नयी दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हार्दिक अपने भाई और पिता के साथ घर पर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि, हार्दिक और क्रुणाल पिता का निधन मार्च 2021 में हुआ था। वहीं, आज उनके पिता का जन्मदिन है। आज अपने पिता के जन्मदिन पर उनको याद करते हुए हार्दिक पंड्या ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन भी लिखा है।
हार्दिक के अलावा क्रुणाल (Krunal Pandya) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में क्रुणाल, हार्दिक और उनके पिता के साथ कई लोग नज़र आ रहे है। ये वीडियो पुराना है, जब उनके पिता उनके साथ थे। क्रुणाल ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'आज के दिन हमे अपने स्पेशल मैन (पिता) की ज्यादा याद आ रही है। जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा।'
मालूम हो कि, आईपीएल के पिछले सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने ट्रॉफी जीती थी। इस बड़ी जीत के बाद हार्दिक पंड्या अपने पिता को याद करते हुए भावुक हुए थे।उन्होंने कहा कि पिता उन्हें इस मुकाम पर देखते तो काफी खुश होते और आज जहाँ से भी वह हमे देख रहे होंगे तो काफी खुश होंगे।