विजेंदर सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

Happy Birthday Vijender Singh: जिम्नास्ट बनने का था सपना, बॉक्सिंग में मिली कामयाबी, ऐसी है विजेंदर सिंह की कहानी

भारत को बॉक्सिंग में एक खास मुकाम दिलाने वाले विजेंदर सिंह आज 29 अक्टूबर को 39 साल के हो गए हैं। विजेंदर का जन्म 29 अक्टूबर 1985 को हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ था।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत को बॉक्सिंग में एक खास मुकाम दिलाने वाले विजेंदर सिंह आज 29 अक्टूबर को 39 साल के हो गए हैं। विजेंदर का जन्म 29 अक्टूबर 1985 को हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ था। उन्होंने कई मुकाम पर देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। इसके अलावा, उनके पास कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब हैं, और वे प्रोफेशनल बॉक्सिंग में भी सफल रहे हैं।

विजेंदर का संघर्ष और सफलता

विजेंद्र का नाम आज पूरे देश में मशहूर है, लेकिन उनका बचपन बेहद गरीब परिवार में गुजरा। उनके पिता बस ड्राइवर थे, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। इसके बावजूद विजेंदर ने अपने भाई के साथ बॉक्सिंग की ट्रेनिंग जारी रखी और पढ़ाई भी की।

लकड़ी से भरा बैग से तैयार किया पंचिंग बैग

पैसों की कमी के कारण, विजेंदर के पिता उन्हें पंचिंग बैग खरीद कर नहीं दे सकते थे। इस समस्या का हल निकालते हुए विजेंदर ने खुद निकाला। विजेंदर और उनके भाई ने खुद ही लकड़ी से भरा एक बैग तैयार किया। वे फर्नीचर की दुकान से लकड़ी के टुकड़े लाते और इन्हें बैग में भरकर प्रैक्टिस करते थे।

जिम्नास्ट बनने का था सपना

बचपन में विजेंदर का सपना जिम्नास्ट बनने का था। उन्होंने इस दिशा में कड़ी मेहनत भी की थी, लेकिन चयन के समय उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने बॉक्सिंग में करियर बनाने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ। वो भारत के प्रसिद्ध बॉक्सर्स में शुमार हो गए।

बॉलीवुड में नहीं मिली कामयाबी

अपने बॉक्सिंग करियर में सफलता पाने के बाद विजेंदर ने फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा। उन्होंने 2014 में फिल्म 'फगली' में अभिनय किया, लेकिन इस क्षेत्र में उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने कोई फिल्म नहीं की।

हरियाणा पुलिस के डीजीपी

बॉक्सिंग और फिल्मी दुनिया के अलावा, विजेंदर राजनीति में भी सक्रिय हैं। वर्तमान में, वे हरियाणा पुलिस में डीजीपी का पद संभाल रहे हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील